आम्बुआ पुलिस निभा रही औपचारिकता महज 7 से 8 लोग ही पहुचे बैठक में
आम्बुआ से गोविंदा माहेश्वरी की रिपोर्ट।
आम्बुआ नगर में आगामी त्योहार भगोरिया ,होली में शांति बनाए रखने हेतु पुलिस कवायद को लेकर कितनी गंभीर है इसका अंदाजा थाने में हुई शांति समिति की बैठक से लगाया जा सकता है जिसमे खुद आम्बुआ थाना प्रभारी आम्बुआ में होते हुए बैठक में नही पहुचे।
,बैठक में नगर के सर्व समाज के गणमान्य लोग ,सुरक्षा समिति के पदाधिकारी व पत्रकार बंधु को तवज्जो नही दी गई , महज 7 से 8 लोग ही बैठक में पहुचे जिससे आम्बुआ पुलिस ने औपचारिकता पूरी कर ली जबकि 23 मार्च मंगलवार को आम्बुआ का भगोरिया है जिसमे पुलिस प्रशासन के द्वारा ठोस जमीनी कवायद शुरू नही की गई नहीं किसी प्रकार की कार्यवाही कर व्यापारियों व दुकानदारों से सलाह मशविरा किया गया जिसके चलते ऐन वक्त तक व्यापारियों दुकानदारों में असमंजस की स्थिति बनी रही थी कि मेला कहां लगाना है।।
Share on WhatsApp

