ट्रक चालक अवैध शराब से भरा ट्रक छोड़कर हुआ फरार
आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर न्यूज़।ब्यूरो चीफ
कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात 10:30 बजे करीब उमराली रोड पर अवैध शराब से भरी हुई एक आईसर वाहन क्रमांक एमपी 46 बी0 366 को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। वैसे जिले में अवैध शराब परिवहन की रोकथाम का काम मुख्य तया आबकारी विभाग का है किंतु आबकारी विभाग कुंभकरण की नींद में सोया हुआ है और इनका काम पुलिस विभाग को करना पड़ रहा है । एसपी विजय भगवान इन ने बताया कि सूचना मिलने पर कोतवाली से पुलिस सदल बल मौके की ओर रवाना किया गया था जहां पर पुलिस ने अवैध शराब से भरी आईसर को जप्त किया है।
कोतवाली टीआई दिनेश सोलंकी ने बताया कि एसपी साहब को मुखबिर की सूचना मिलने पर उनके निर्देश पर उमराली रोड पर पुलिस ने घेराबंदी की मालव ई ग्राम में चामुंडा माता मंदिर के समिप मार्ग पर अवैध शराब से भरी हुई आईसर के चालक ने पुलिस को देखते ही वाहन मौके पर ही खड़ी कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस अपने चालक से आईसर वाहन को लेकर कोतवाली पहुंची जहां पर समाचार लिखे जाने तक शराब की पेटियां उतारने का काम जारी था। देर रात तक पूरी गिनती होकर जबत शराब व वाहन का मूल्य का आकलन होगा!

