आरोपी ने खुद कलेक्टर मैडम को मेल कर उल्टे युवती पर परेशान करने का लगाया था आरोप,
कलेक्टर ने करवाई जांच हुआ बड़ा खुलासा
अलीराजपुर न्यूज़ की रिपोर्ट।
जिले में एक युवती को शादी का झांसा देकर लगातार 2 साल से शारीरिक संबंध बनाकर दुष्कर्म करने का मामला दो दिनों से बहुत सुर्खियों में है। मामला पुलिस थाने तक पहुंच चुका है और इस मामले में कलेक्टर मैडम के निर्देश पर एसडीएम व प्रभारी तहसीलदार कट्ठीवाड़ा संतुष्टि पाल मैडम के द्वारा जब जांच की गई तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं हालांकि दुष्कर्म का जब खुलासा उल्टे आरोपी के द्वारा ही कलेक्टर मैडम को एक मेल भेजने से ही हो पाया है।।
जानिए यह है पूरा मामला:
लोक सेवा जिला प्रबन्धक सपन दित्य गुप्ता पर युवती ने दो साल से लगातार शादी का झांसा देकर कर शारीरिक सम्बन्ध बनाने का आरोप लगाते हुए आलीराजपुर कोतवाली में धारा 376, धारा 506 व एट्रोसिटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करवाई है। युवती ने 17 मार्च बुधवार को दोपहर पश्चात कोतवाली थाने पर जाकर प्राथमिकी दर्ज करवाई है।।
पहले हुई दोस्ती,फिर प्यार
प्रभारी तहसीलदार कट्ठीवाड़ा संतुष्टि पाल मैडम ने अलीराजपुर न्यूज़ को बताया कि कलेक्टर कार्यालय भवन के निर्वाचन विभाग में आउट सोर्स ऑपरेटर के पद पर कार्यरत युवती से लोक सेवा जिला प्रबन्धक सपन दित्य गुप्ता की दोस्ती दो साल पहले वर्ष 2018 में विधानसभा चुनाव के दौरान हुई थी, दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और एक दूसरे के प्रति समर्पण शारीरिक संबंधों में भी बदल गया। तब से ही दोनों के बीच मे शारिरिक सम्बंध स्थापित हो चुके थे। दो सालों के दरमियान दोनों बाहर भी घूमने फिरने भी जाया करते थे। सपन दित्य गुप्ता द्वारा सरकारी आवास पर बुलाकर युवती के साथ अक्सर सम्बन्ध बनाते रहा।
इस पूरे घटनाक्रम का पूरा खुलासा उस वक्त हुआ जब लोक सेवा जिला प्रबन्धक सपन दित्य गुप्ता ने कलेक्टर महोदय को ईमेल के माध्यम से शिकायत करते हुए बताया कि मुझे निर्वाचन आयोग में कार्यरत युवती परेशान कर रही है। कलेक्टर मेडम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए एसडीएम आलीराजपुर को इस पूरे मामले में जाँच पड़ताल के निर्देश दिए। जब एसडीएम द्वारा जाँच की गई तो वास्तविक घटनाक्रम सामने आया। एसडीएम ने पूरा घटनाक्रम कलेक्टर महोदय को बताया। सारी जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर मैडम ने तत्काल पीड़ित युवती को प्रभारी तहसीलदार कट्ठीवाड़ा संतुष्टि पाल के साथ थाने भेज कर प्राथमिकी दर्ज करवाने के निर्देश दिए।।
प्रभारी तहसीलदार संतुष्टि पाल मैडम ने बताया कि आरोपी सपन दिव्य गुप्ता श्योपुर का रहने वाला है और अभी वहीं पर है उसने वही से ही कलेक्टर मैडम को मेल कर युवती द्वारा परेशान करने की जानकारी दी थी हालांकि मामला संदेहास्पद होने से जब हमारे द्वारा जांच की गई तो सच्चाई सामने आ सकी है। पूरा प्रशासन पीड़ित युवती के साथ खड़ा है और हर हाल में आरोपी को गिरफ्तार कर उसे उसके किए की सजा दिलवाई जाएगी।
Share on WhatsApp