कलेक्टर मैडम ही घूम रही बगैर मास्क लगाकर,
मास्क को लेकर सख्ती बरतने के आदेश देने वाले ही भूले मास्क लगाना
जोबट से हर्षित शर्मा की रिपोर्ट
इन दिनों मध्यप्रदेश समेत देश के कई राज्यों में कोविड-19 की दूसरी लेयर का असर देखा जा रहा है। मध्यप्रदेश में भी पुनः बड़ी तेजी से कोरोना अपने पैर पसार रहा है। अलीराजपुर जिले मैं कोरोना के करीब एक दर्जन एक्टिव केस बताए जा रहे हैं और जिले की कलेक्टर मैडम जी सार्वजनिक कार्यक्रमों में बिना मास्क लगाए ही घूम रही है।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अलीराजपुर कलेक्टोरेट में गत दिन पूर्व बेठक रखी गई थी। जहां पर कलेक्टर सुरभि गुप्ता ने अधिकारियों को सख्त निर्देश भी दिए थे कि पूरे जिले में सख्ती से रोको टोको अभियान चलाकर बगैर मास्क के अगर कोई घूमता हुवा दिखाई दे तो उसका चालान बनाया जाए और मास्क को लेकर जागरूक किया जाए। जिसका असर जोबट में देखने को मिल रहा हैं। लेकिन बुधवार को कलेक्टर सुरभि गुप्ता जोबट के कई कार्यक्रमों में शामिल हुवे तो वहां लगभग पूरे समय बगैर मास्क के नजर आये। हालांकि अन्य अधिकारी तो बराबर मास्क में नजर आये लेकिन कलेक्टर साहिबा के मुंह पर पूरे समय मास्क नहीं था।
यहां पर बड़ा सवाल यह है कि आदेश देने वाले ही ख़ुद ही नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।तो क्या रोको टोको अभियान सिर्फ आम आदमी के लिए है या ओर कुछ....!
एक तरफ जोबट के श्री कृष्ण चौपाटी पर रोको - टोको अभियान की टीम द्वारा बुधवार सुबह से बगैर मास्क लगाए घूम रहें ग्रामीणों व शहरी क्षेत्र के लोगों को रोककर 50 रूपए का चालान बनाया जा रहा है। वहीं जिले के जवाबदार अधिकारी बगैर मास्क के जोबट में दिखाई दे रहें हैं।
अलीराजपुर जिले में यह कहावत चरितार्थ होती दिखाई दे रही है
पर उपदेश कुशल बहुतेरे......!!!
Share on WhatsApp

