अवैध शराब परिवहन में जप्त बोलेरो 2 दिन पूर्व नानपुर थाने से हुई थी चोरी
आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर न्यूज़। ब्यूरो चीफ
जिले के नानपुर थाना प्रभारी मोहन डावर सहित दो अन्य सिपाहियों को अपने कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर लाइन हाजिर करने की सूचना मिली है। हालांकि जिले के वरिष्ठ पुलिस अफसर इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रहे हैं किंतु सूत्रों से जानकारी मिली है कि नानपुर थाने प्रांगण मैं जप्त बोलेरो वाहन के चोरी के मामले को पुलिस विभाग में गंभीरता से लिया गया जिसके चलते एसपी विजय भागवानी जी ने थाना प्रभारी सहित दो सिपाहियों को लाइन हाजिर करने की कार्यवाही की है।!
अलीराजपुर न्यूज़ ने इस मामले में एसपी विजय भागवानी के मोबाइल पर संपर्क किया तो वह नो रिप्लाई हो गया किंतु पूरे पुलिस महकमे में व नानपुर अलीराजपुर क्षेत्र में यह खबर जन चर्चा में है कि वरिष्ठ पुलिस अफसरों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इस प्रकार की कार्यवाही की है। उल्लेखनीय है कि 2 दिनों पूर्व नानपुर थाने प्रांगण में जब तो शुदा बोलेरो वाहन एमपी 09 डब्ल्यूबी 0672 को अज्ञात व्यक्ति चुरा कर ले गया! इसके पश्चात 2 दिनों से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है हालांकि पुलिस अपने स्तर से पूरी कोशिश कर चोरी गई बोलेरो व उसे ले जाने वाले व्यक्ति को तलाश करने में जोर शोर से लगी हुई है जिसमें अभी तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है।
हालांकि 12 मार्च शुक्रवार को एसपी विजय भागवानी ने अलीराजपुर न्यूज़ को दी जानकारी में बताया था कि पुलिस को इस मामले में महत्वपूर्ण सुराग लग चुके हैं और शीघ्र ही पुलिस इस मामले की तह तक पहुंच जाएगी अब यह देखना गौरतलब होगा कि पुलिस अपने ही थाना परिसर से ही चोरी गई बोलेरो वाहन को व उसे ले जाने वाले को कब तक ढूंढ कर लाती है तब तक आम जनता को भी पुलिस की कार्यवाही का इंतजार है। Share on WhatsApp

