उदयगढ़ क्षेत्र में सड़क निर्माण में लगे 6 श्रमिक निकले पॉजिटिव,
अलीराजपुर जिले में अब तक 21 केस एक्टिव
आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर न्यूज़।ब्यूरो चीफ
जिला मुख्यालय पर दो कोरोना वायरस पॉजिटिव केस निकले हैं जिसमें एक मरीज नगर के एमजी रोड पर स्थित जैन मंदिर के सामने सोमानी परिवार का बताया जा रहा है वही दूसरा मरीज बोहरा बाखल में बोहरा समाज के बुजुर्ग व्यक्ति पॉजिटिव निकले हैं!
इसके अलावा उदयगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क निर्माण कार्य में लगे 6 श्रमिकों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव निकली है सड़क निर्माण में वैसे कुल 10 श्रमिक दो दिनों में कोरोना वायरस पाज़िटिव मिले हैं सभी मरीजों को जिला अस्पताल में लाकर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है जिले में आज दिनांक तक कुल 21 एक्टिव केस बताए जा रहे हैं।!
सीएमएचओ डॉ प्रकाश ढोके ने अलीराजपुर न्यूज़ को बताया कि जिले में कोरोना की वापसी अच्छा संकेत नहीं है जन सामान्य और नागरिक गण कोरोना से बचाव के नियमों का पालन सख्ती से नहीं कर रहे हैं इस वजह से कोरोना वायरस पॉजिटिव केस बढ़ रहे है मार्च माह में कोरोना के केस लगातार बड़े हैं यह चिंता का विषय है। डॉ प्रकाश ढोके ने आम जनता से अपील की है कि नगर में कोरोना वायरस से बचाव के सख्त नियमों का पालन करें और स्वयं को व स्वयं के परिवार को सुरक्षित रखें।
लगाए गए बैरिकेट्स
नगर के एमजी रोड पर सोमानी परिवार में कोरोनावायरस के मरीज निकलने पर उनके घर के आगे प्रशासन की ओर से बेरी केटिंग कर दी गई है इसी प्रकार नगर में अन्य स्थानों पर भी एहतियातन बेरी केटिंग किए जाने की सूचना है।।
अलीराजपुर न्यूज़ पोर्टल और अलीराजपुर मीडिया ग्रुप सभी नागरिको से अपील करता है कि कोरोना से बचाव के नियमों का पूर्णतया पालन करें।
Share on WhatsApp
