अलीराजपुर नगर में 2 मरीज और निकले कोरोना पाज़िटिव

 जिला मुख्यालय पर लगातार दूसरे दिन भी कोरोना पाज़िटिव मरीज मिले

आशुतोष पंचोली

अलीराजपुर न्यूज़। ब्यूरो चीफ

अलीराजपुर नगर में लगातार दूसरे दिन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। रविवार को नगर के मुख्य महात्मा गांधी मार्ग पर स्थित एचडीएफसी बैंक के सामने शाह परिवार में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। जिसे जिला अस्पताल आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। वही  रणछोड़राय मंदिर के सामने मोदी परिवार कि पुत्री  कोरोना वायरस पाज़िटिव निकली है। ऐसा बताया गया है कि उक्त महिला के पति कवाट गुजरात में रहते हैं जिनकी रिपोर्ट भी कोरोना वायरस पाज़िटिव निकलने पर उन्हें छोटा उदयपुर में भर्ती कराया गया है। वही इस महिला का भी स्वास्थ्य खराब होने पर कवाट से सीधे अस्पताल लाकर इनकी जांच कराई गई इसमें यह भी कोरोना वायरस पॉजिटिव निकली है। इस पर इन्हें भी जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया परिजन गोपाल मोदी ने बताया कि कि उन्हें घर पर नहीं लाया गया और कंवाट से सीधे अस्पताल लेकर गए थे और वहीं उन्हें भर्ती करा दिया है।सिविल सर्जन डॉ केसी गुप्ता ने बताया कि शाह परिवार के एक सदस्य को जांच उपरांत जिला अस्पताल के विशेष वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। सीएमएचओ डॉ प्रकाश ढोके ने अलीराजपुर नगर के दो और नागरिकों के पॉजिटिव मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि नगर में लगातार कोरोना वायरस मरीज बढ़ रहे हैं यह बहुत चिंता का विषय है। सभी आम नागरिकों को मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करना चाहिए साथ ही सोशल डिस्टेंस का पालन करें और अपने हाथों को बार-बार धोए इसी से नागरिक गण कोरोना की चपेट में आने से बच सकते हैं।।

ज्ञात रहे कि नगर में शनिवार को एमजी रोड जैन मंदिर के सामने सोमानी परिवार में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला था वहीं एक अन्य बोहरा समाज के व्यक्ति निवासी जामा मस्जिद मार्ग भी पॉजिटिव पाए गए थे।

Share on WhatsApp