अमृत महोत्सव का शुभारम्भ एवं मिशन नगरोदय के तहत कार्यक्रम आयोजित
आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर न्यूज़। ब्यूरो चीफ
मिशन नगरोदय के तहत कार्यक्रम का आयोजन अलीराजपुर में हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान उद्बोधन को लाइव टेलीकास्ट से सुना और देखा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष जिला पंचायत अलीराजपुर श्रीमती अनिता चौहान, पूर्व विधायक अलीराजपुर श्री नागरसिंह चौहान, श्री रितेश डावर अध्यक्ष नगरपालिका परिषद् अलीराजपुर एवं श्री संतोष (मकु) परवाल, उपाध्यक्ष नगरपालिका परिषद् अलीराजपुर, पार्षदगण श्री ओच्छबलाल सोमानी, श्री माधौसिंह, विधायक प्रतिनिधि श्री राजेन्द्र टवली, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा श्री किशोर शाह श्री रिंकेष तंवर, द्वारा कन्या पूजन एवं महात्मा गांधी, सुभाष चन्द्र बोस, अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद, सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
कार्यक्रम में श्रीमति चौहान ने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता सेनानियों का स्मरण करते हुए उनके बलिदान को याद किया। उन्होंने उपस्थित जन समुदाय से तम्बाकु एवं धुम्रपान का त्याग करने का आह्वान किया। नपा अध्यक्ष अलीराजपुर श्री डावर एवं नपा उपाध्यक्ष श्री मकू परवाल ने बताया नगर के विकास के लिए परिषद् ने कई नये कायों को स्वीकृति दी। उन्होंने नगर के विकास के लिए पंचवर्षीय कार्यक्रमों का विमोचन कार्यक्रम का वाचन किया तथा आगामी पांच वर्षो मे 3385.48 लाख रूपये नगर के विभिन्न विकास कार्यो पर व्यय किये जाने का उल्लेख किया।
कार्यक्रम मे मिशन नगरोदय अंतर्गत 11 महिला स्व सहायता समूहो को दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के घटक एसएमआईडी अंतर्गत रूपये 10,000 की आर्वती निधि राशि (कुल राशि 1,10,000) के स्वीकृति पत्र एवं 20 महिला स्व सहायता समूहों को कुल राशि 14,00,000/- रूपये का बैंक लिंकेज से लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम मे प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा अलीराजपुर द्वारा उपलब्ध कराये गये 61 क्यु आर कोड़ का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सांसद प्रतिनिधि श्री चौहान ने संबोधित करते हुए कहा महापुरूषों के बलिदान को सदैव याद रखना चाहिए जिनके त्याग और बलिदान से हमें आजादी मिली है। उन्होंने केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम मे डे-एनयूएलएम कार्यक्रम के घटक कौशल प्रशिक्षण के माध्यम रोजगार अंतर्गत उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया।
कार्यक्रम मे पात्र हितग्राहियों को पात्रता पर्ची एवं आयुष्मान कार्ड का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री अमरदास सेनानी, सुनिल कापड़िया, रामस्वरूप साहु, सुनिता बघेल, संजय लाकरे, अरविंद यादव, एवं अन्य नगरपालिका स्टॉप एवं बडी संख्या में हितग्राहीगण उपस्थित थे। Share on WhatsApp


