पुलिस थाने में हुई चोरी, अवैध शराब परिवहन में जप्त बोलेरो हुई गायब

 पुलिस को लगे महत्वपूर्ण सुराग

आशुतोष पंचोली

अलीराजपुर न्यूज़। ब्यूरो चीफ

जिले के नानपुर थाना परिसर में करीब 6 माह से जप्त एक बोलेरो वाहन गत दिवस थाने से ही चोरी हो गया। थाने में चोरी होना अपने आप में एक बड़ा मामला बन गया है।हालांकि पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और उसे इस घटना के महत्वपूर्ण सुराग भी हाथ लग चुके हैं। एसपी विजय भागवानी ने थाने से बोलेरो चोरी होने की घटना की पुष्टि की है। एसपी श्री भागवानी ने अलीराजपुर न्यूज़ को बताया कि पुलिस को इस घटना के पीछे महत्वपूर्ण सुराग हाथ लग चुके हैं शीघ्र ही इस वारदात का खुलासा पुलिस कर देगी।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गत 26 अक्टूबर 2020 को नानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 09 wb0 672 में अवैध शराब भरकर ले जाई जा रही थी जिसे मुखबिर की सूचना मिलने पर पुलिस ने ग्राम सोलिया से पकड़ा था इस मामले में एक आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस घटना का प्रकरण न्यायालय में चल रहा था इस वजह से उक्त बोलेरो वाहन थाना प्रांगण में ही कई दिनों से खड़ी थी।



बताया जा रहा है कि बोलेरो वाहन नई ब्रांड थी गत दिवस को उक्त बोलेरो के चोरी हो जाने से नानपुर पुलिस में हड़कंप मच गया है। जैसे ही इसकी जानकारी वरिष्ठ पुलिस अफसरों को लगी सभी ने बोलेरो की चोरी करने वाले बदमाशों की धरपकड़ के लिए तीव्र अभियान चलाया। हालांकि पुलिस अफसरों ने अभी यह नहीं बताया कि बोलेरो और बदमाश को पकड़ा है या नहीं किंतु पुलिस यह जरूर बता रही है कि इस घटना के पीछे पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग लग चुके हैं और शीघ्र ही इस वारदात का खुलासा पुलिस करने वाली है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी भी फिलहाल दर्ज कर ली है। 

पुलिस ने गत वर्ष अक्टूबर में जब इस वाहन को पकड़ा था तब इस वाहन में न्यायाधीश की प्लेट भी लगी हुई थी। Ok 

Share on WhatsApp