ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 का टीकाकरण आरंभ

नानपुर व क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों का टीकाकरण 

नानपुर से प्रदीप क्षीरसागर की रिपोर्ट ।

क्षेत्र के सभी ग्रामवासियों  को अब आयु क्रम से 

शा. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र - नानपुर में ही  कोविड -19 के वेक्सिनेशन(टीकाकरण) का कार्य दिनांक 13 मार्च 2021 (शनिवार) से आरम्भ किया जा रहा है ।जिसके अंतर्गत वार्ड अनुसार पंजीकृत 60 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ जनों को प्रथम प्राथमिक क्रम अनुसार टिका लगाया जावेगा । प्रतिदिन 60 व्यक्तियों को ही टिका लगेगा ।


प्रति सप्ताह के सोमवार , बुधवार , गुरुवार और शनिवार को अस्पताल टाइम पर ही टीकाकरण कार्यक्रम होगा ।अस्पताल प्रभारी चिकित्सक डॉ सी एस चौहान ने नागरिकों से अपील की है कि हॉस्पिटल में भीड़ न करें । सभी के वार्ड अनुसार पंजीयन किये गए हैं, जिन्हें सूचना प्राप्त होते ही निर्धारित समय व दिन को पहुंचना है । नानपुर स्वास्थ केंद्र पर टीकाकरण कार्य को लेकर व्यापक तैयारी की जा रही है ।

अस्पताल प्रबंधन ने कहा है कि टीकाकरण के दूसरे चरण हेतु पंजीबद्ध व्यक्ति भी अपनी जिम्मेदारी से दूसरा वेक्सिनेशन भी अवश्य कराएं ।

Share on WhatsApp