कक्षा दसवीं के छात्र को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर न्यूज़। ब्यूरो चीफ
जिला मुख्यालय पर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा दसवीं के एक छात्र के कोरोनावायरस मिलने के समाचार है कोरोना पॉजिटिव छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीएमएचओ डॉ प्रकाश ढोके ने अलीराजपुर न्यूज़ को बताया कि बीमार छात्र को जिला अस्पताल लाया गया था जहां पर उसकी कोरोनावायरस जांच पॉजिटिव मिलने पर उसे जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। उक्त छात्र अलीराजपुर जिले के ग्राम अंधार कांच का निवासी बताया जा रहा है। जवाहर नवोदय विद्यालय में कोरोनावायरस छात्र मिलने से विद्यालय में हड़कंप की स्थिति है । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शेष अन्य छात्रों की भी जांच शीघ्र ही करवाई जा रही है।
Share on WhatsApp