महाशिवरात्रि पर सजा शिवालय

 नानपुर में  महाशिवरात्रि पर  होंगे अनेक धार्मिक कार्यक्रम 

नानपुर से प्रदीप क्षीरसागर की रिपोर्ट ।

 बड़चोक नानपुर में अतिप्राचीन शिव मंदिर समिती ने बताया कि कल महाशिवरात्रि पर्व पर सुबह महाआरती के साथ पूजा अर्चना अभिषेक होगा।

जिसके लिये मंदिर को पूरी तरह लाइटिंग व फूलों  से सजाया  गया है।


जिले भर से भी कई समाज अनुयायी इस मंदिर पर मन्नते लेने व पूरी होने पर आते है।  माना जाता है कि इस मंदिर पर सभी भक्तों की मनोकामना पूरी होती है।


पंडित अखिलेश शर्मा ने बताया कि यह शिव मंदिर पांडवो के समय का बना हुआ है ।अति प्राचीन मंदिर होने के साथ  गांव के बीचों बीच बना यह मंदिर ग्रामवासियों के लिए भाव भक्ति का गौरवशाली स्थान है ।  सभी ग्रामवासी इस मंदिर पर सुबह अपने अपने प्रतिष्ठान पर जाने से पहले मंदिर में पूजा अर्चना करते है, जिससे व्यवसाय सहित घरो में सुख शांति व स्मृद्धि आती है ।महिलाओं का खास श्रद्धा का केंद्र भी  बना है क्योंकि मन्दिर के भीतर सन्तोषी माता का मंदिर भी साथ ही है ।इस मंदिर के सक्रिय सदस्य राकेश जेन,विवेकानन्द गुप्ता , डाॅ•राजू वाणी, अलेश वाणी, दिलीप वाणी ,नरेन्द्र वाणी, विजय मेडिकल वाले, रणछोड़ राठौड़, मनीष(गजानन्द) माली,जितेंद्र वाणी, मुकेश वाणी ,प्रदीप नगवाडिया, गोलु,आसू , देवेन्द ,तरुण लीलाराम  वाणी आदि ने बताया कि मंदिर मे कल महाआरती के साथ प्रसादी भी रखी गई है व शाम को भजन संध्या का आयोजन  रखा गया है । जिसमें आसपास क्षेत्र से हजारों ग्रामीण जन भी पूजा पाठ के साथ भजन श्रवण का लाभ लेगै।साथ ही खण्डवा बड़ौदा हाइवे पर बने शिव मंदिर पर भी हवन-यज्ञ समारोह के साथ अभिषेक-आरती होगी । जिसमें भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में सम्मिलित होंगे ।

Share on WhatsApp