महिला नेता के अपमान करने वाले व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज न करने पर विरोध स्वरूप कार्यकर्ताओं ने साड़ी एवं चूड़ी भेजी
कट्ठीवाड़ा से प्रेम गुप्ता की रिपोर्ट
जोबट विधायक कलावती भूरिया के खिलाफ गत दिनों आपत्तिजनक बयान बाजी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बजाय कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज कर लेने के विरोध स्वरूप ब्लॉक कांग्रेस कट्ठीवाड़ा द्वारा तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया एवं साड़ी तथा चूड़ी मुख्यमंत्री को भेजी गई।
ज्ञातव्य है कि गत दिनों जोबट में भाजपा के पूर्व विधायक नागर सिंह चौहान के सम्मान कार्यक्रम में बड़वानी से आए भाजपा जिला अध्यक्ष ओम सोनी द्वारा क्षेत्रीय विधायक कलावती भूरिया के प्रति आपत्तिजनक बयान बाजी की गई थी, जिसके कारण क्षेत्र में राजनीति खलबली मची हुई है। सरकार द्वारा कार्रवाई की मांग को लेकर चक्का जाम पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर ही मुकदमा दर्ज कर लेने के चलते जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल द्वारा पूरे जिले से विरोध स्वरूप मुख्यमंत्री को साड़ी व चूड़ियां देने की घोषणा की गई थी, उसी क्रम में ब्लॉक कांग्रेस कट्ठीवाड़ा द्वारा भी तहसीलदार को ज्ञापन देकर विरोध किया गया एवं मुख्यमंत्री के नाम साड़ी एवं चूड़ियां भेजी गई। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पार सिंह बारिया कार्यवाहक अध्यक्ष वर सिंह बारिया, संदीप डावर ,गोलू पठान, कमल कनेश, इरफान शेख, मनीष बारिया ,तेरसिंह भाई सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मामला भाजपा नेताओं पर एट्रोसिटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज नही करने का
आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
जोबट विधायक कलावती भुरिया को जान से मारने की धमकी देने वाले भाजपा नेताओ के खिलाफ अभी तक एफआईआर दर्ज नही करने तथा पुलिस ने दबाव मे आकर कांग्रेसी नेताओ के खिलाफ मामला दर्ज करने के विरोधस्वरुप जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश पटेल के निर्देषानुसार ब्लाँक-षहर कांग्रेस एवं युवक कांग्रेस द्धारा मंगलवार को जिला मुख्यालय सहित आजाद नगर, जोबट, सोण्डवा, छकतला, उदयगढ, कठ्ठीवाडा मे मुख्यमंत्री के नाम अलग-अलग ज्ञापन सबंधित अधिकारियो को सोपे गए। साथ ही कांग्रेसी नेताओ द्धारा प्रदेष के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान को कुरियर के माध्यम से साडीयां एवं चुडिया भेजी गई।
नारेबाजी कर पहुंचे कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता
जिला मुख्यालय पर ब्लाँक-षहर एवं युवा कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान मे कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय से इकठा होकर कलेक्टोरेट कार्यालय पहुंचे। जहां कांग्रेसी नेताओ ने राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ एव महिलाओ के अपमान को लेकर जमकर नारैबाजी की। जोबट विधायक भुरिया के साथ हुए अपमान एवं जिले के कांग्रेसी नेताओ पर पुलिस ने दबाव मे आकर एकतरफा कार्यवाही के विरोध मे मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम लक्ष्मी गामड को सौपा गया।
ज्ञापन के दौरान कांग्रेसियो द्धारा एसडीएम को पार्सल मे रखी साडियां एवं चुडिया भी देना चाही तो एसडीएम ने मना करते हुए कहा कि आप लोग इसे कुरियर कर दो मैं इसे नही ले सकती हुं। इधर विधायक भुरिया के अपमान एवं कांगे्रसी नेताओ के खिलाफ कार्यवाही के विरोध मे जिले के आजाद नगर, जोबट, सौण्डवा, छकतला, उदयगढ, कठ्ठीवाडा ब्लाँको मे स्थानिय कांग्रेसी नेताओ एवं कार्यकताओ द्धारा एसडीएम एवं तहसीलदार एवं अन्य अधिकारियो को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपकर साडिया एवं चुडिया भेट की गई।
ये रहै उपस्थित
जिला मुख्यालय पर ज्ञापन के दौरान शहर कांगे्रस अध्यक्ष सुरेश सारडा, ब्लाँक कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष तरुण मडलोई, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष षंकर बामनिया, पुर्व युवा जिलाध्यक्ष बापु पटेल, कांग्रेसी नेता जहिर मुगल, राजेंद्र टवली, ललीत जेन, ईरषाद चंदेरी, सुरेष परिहार, राजु बामनियां, ईरफान मंसुरी, पिंटु सेन, प्रवीण डुडवे, धनराज राठौड, सलमान मकरानी, ईकबाल मदनी, कर्षना मावडा, नितिन भिंडे, रिकेश तोमर, धनसिंग चैहान, लालू भाई, मुकेश कनेश, संजय चैहान, विक्की डुडवे, अजय चैहान सहित बडी संख्या मे कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता मोजुद थे। ज्ञापन का वाचन सोनु वर्मा ने किया एवं आभार तरुण मंडलोई ने माना।





