जोबट के हिंन्दू युवा नेता बिरवल डुडवे बने प्रदेश उपाध्यक्ष
हिंदू संगठनों के साथ भाजपा नेताओं ने दी बधाई
जोबट से हर्षित शर्मा की रिपोर्ट
अलीराजपुर जिले में धर्मांतरण के खिलाफ मुहिम में हिंदू युवा जनजाति संगठन विगत कई महीनों से सक्रिय है। पूरे मध्यप्रदेश में अलीराजपुर जिले के हिंदू युवा जनजाति संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक अलग ही पहचान बनाई जिसको देखते हुए हिंदू युवा जनजाति संगठन के अलीराजपुर जिला अध्यक्ष दिलीप चौहान को आज इंदौर में संगठन के कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष बनाकर। पूरे मध्यप्रदेश की जवाबदारी दी गई।
साथ ही जोबट के हिंदू युवा नेता बीरबल डुडवे को अपनी सक्रियता को देखते हुए इन्हें भी प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। अलीराजपुर जिले से अन्य लोगों को भी दायित्व दिया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष वकील सिंह ठकराल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक नागर सिंह चौहान, पूर्व जोबट विधायक माधोसिंह डावर, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष किशोर शाह, राकेश अग्रवाल, हीरालाल शर्मा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष दीपक चौहान, भाजपा जिला महामंत्री व आलीराजपुर नपा उपाध्यक्ष संतोष परवाल मकू सेठरिंकेश तंवर, मनीष शुक्ला, धर्मेंद्र सोनी, रघुनंदन शर्मा, रमेश डावर, देवेंद्र श्रीवास्तव, वासुदेव वाणी समेत कई हिंदू संगठनों ने हिंदू युवा जनजाति संगठन के कार्यकर्ताओं को बधाई दी।


