जोबट तहसीलदार निर्भय सिंह पटेल ने किया मौका मुआयना,दिये सर्व के निर्देश
जोबट से हर्षित शर्मा की रिपोर्ट।
मौसम में आए बदलाव से अन्नदाता की परेशानी कई गुना बढ़ा दी है। रवि की फसलें खेतों में पककर तैयार है। ऐसे में ओलों और तेज बारिश के रूप में बरस रहे आफत किसानों की मेहनत पर पानी फेर रही है।
गुरुवार देर शाम को जोबट के आसपास कई गांवों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। ग्रामीणों ने बताया कि मक्का के दाने से भी बड़े साइज के ओले गिरे उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में तूफान का सिस्टम बनने से इस क्षेत्र में बारिश हुई है।
जोबट तहसीलदार निर्भय सिंह पटेल ने बताया कि ग्राम बलेडी,कोल्याबईडा,थापली,कनवाडा, डेकाकुण्ड आदि गांवों में मेरे द्वारा भ्रमण किया गया जहां ओलावृष्टि से गेहूं आदि फसलों में काफी नुकसान हुआ है। गेहूं की फसल पूरी तरह से खेतों में आडी पड़ गई है। व कुछ खेतों में ओलावृष्टि से सूखे खड़े गेहूं में नुकसान है।
तहसीलदार पटेल ने कहा कि शासन ने नुकसान का आकलन करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। टीम बनाकर सर्वे करवाया जा रहा है।
वही मुलसिंह,केलाश, नवल सिंह आदि किसानों का कहना है कि अब केसै कर्ज चुकायगे अब खेत मे कुछ नहीं बचा खानै के लिये गेहूं तक नहीं बचेंगे दिन रात मेहनत करके खाद लाये बीज लाये लेकिन ओलावृष्टि के कारण कुछ भी नहीं बच पाया। हमको उचित मुआवजा मिलाना चाहिए।
Share on WhatsApp


