नगर के सबसे व्यस्ततम आजाद उद्यान प्रांगण में सभा कि अनुमति देने की बजाय मंडी प्रांगण या दशहरा मैदान में सभा कि अनुमति क्यो नही देता जोबट का प्रशासन
जोबट से हर्षित शर्मा की रिपोर्ट।
जोबट नगर के मध्य में सबसे व्यस्ततम मार्ग पर स्थित आजाद उद्यान के यहां आये दिन आयोजित रेली तथा आमसभा से स्थानीय व्यापारीयों , रहवासियों, छात्र -छात्राओं तथा आम राहगीर को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन स्थानीय प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं है। या तो नेताओं के दबाव और प्रभाव के कारण एकदम से आयोजन के लिए अनुमति दे दि जाती है। प्रशासन को आम जनता का भी ध्यान रखना चाहिए
नगर का यह मार्ग आवागमन के लिए प्रमुख मार्ग है। स्कुल कालेज , तहसील, न्यायालय, नवीन बस स्टेंड, तथा बेकिंग कार्यों के लिए नगर के समस्त व्यापारी और सभी वर्ग के लोगों के लिए एक मात्र बहुउपयोगी मार्ग है। आज़ाद उद्यान के यहां सभा होने से मार्ग अवरुद्ध होने पर सभी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
नगरवासियों का कहना है कि प्रशासन को उक्त आयोजनों कि अनुमति यहां नही देना चाहिए। आज़ाद उद्यान की बजाए कालेज ग्राउंड, कृषि उपज मंडी प्रांगण, दशहरा मैदान आदि जगहों पर आराम और अच्छे से आयोजन हो सकते हैं।
ताकि नगर का यह मुख्य मार्ग आम राहगीर तथा महिला बच्चों तथा व्यापारी के लिए हमेशा सुगमतापूर्वक उपलब्ध व उपयोगी हो सके ।
