काम्प्लेक्स खुलवाने की जुगत में लगा काम्प्लेक्स मालिक,
प्रिंट मीडिया ने उजागर की काम्प्लेक्स निर्माण की हकीकत
आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
जिला प्रशासन के निर्देश पर शनिवार को बस स्टेंड के चौधरी काम्प्लेक्स को स्थानीय प्रशासन व नपा की टीम ने सील करने की कार्रवाई के बाद से काम्प्लेक्स मालिक बद्री राठौड़ के दिन का चैन व रातों की निंद हराम हो चुकी है। शनिवार दोपहर से ही काम्प्लेक्स मालिक कभी भाजपा नेताओं के पास तो कभी कांग्रेस नेताओं और तो और एक झगड़ा निपटाने के लिए अग्रणी रहने वाले भाजपा पार्षद से भी मिल कर उनसे चर्चा करते देखे गए। रविवार को भी उनके निवास पर काम्प्लेक्स मालिक बद्री राठौड़ को जाते देखा गया। इसका एक शार्ट वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया है। बहरहाल प्रशासन द्वारा सील किए गए काम्प्लेक्स की दुकानों को खुलवाने की कार्रवाई के लिए प्रशासन स्तर से ही स्पष्ट होगा कि प्रशासन इसका बकाया रजीस्ट्री शुल्क भरवाने के बाद क्या काम्प्लेक्स की सील की गई दुकाने खोल देगा या फिर अन्य अनियमिततों पर भी कार्रवाई करेगा। जिसमें आवासीय जमीन पर व्यवसायिक काम्प्लेक्स बनाना, बेसमेंट में पार्किंग के लिए बताई गई जगह पर दुकानें बना देना व नपा के द्वारा काम्प्लेक्स निर्माण की अनुमति निरस्त करने के बाद भी पांच मंजीला निर्माण कर लेना आदि अनियिमतताएं शामिल है।
हालांकि इस मामले में रविवार को प्रिंट मीडिया के सभी प्रमुख अखबारों ने इस पूरे मामले पर विस्तार से लगभग सभी एंगल को कव्हर करते हुए बेहतरीन समाचार प्रस्तुत किए है। जिनसे झाबुआ आलीराजपुर दोनो जिलों में अवैध काम्प्लेक्स सील करने का मामला सुर्खियों में बना रहा। इस मामले में जिला पत्रकार संघ सोमवार को कलेक्टर सुरभि गुप्ता से मिलकर काम्प्लेक्स की अन्य कई अनियमितताओं की ओर भी ध्यान आकृष्ट करेगा। क्यों कि प्रशासन ने फिलहाल अभी बकाया रजीस्ट्री शुल्क के मामले में ही यह काम्प्लेक्स सील किया है। अन्य अनियमितताओं पर कलेक्टर सुरभि गुप्ता ने मीडिया को बताया कि इसकी जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। यदि काम्प्लेक्स निर्माण मामले की फाईल की निष्पक्षता व गंभीरता से जांच होती है तो इस काम्प्लेक्स की उपरी मंजीले और तलघर में बनाई गई दुकानों पर प्रशासन का हथौड़ा भी चल सकता है। खैर यह भविष्य के गर्त में छुपा हुआ है। फिलहाल तो काम्प्लेक्स मालिक नेतानगरी के घर-आफिस में चक्कर पर चक्कर लगाए जा रहा है।
काम्प्लेक्स की दुकाने बंद होने से परेशान हुए दुकानदार
दूसरी ओर काम्प्लेक्स की 20 से अधिक दुकानें शनिवार से बंद हो जाने के कारण दुकानदार परेशान हो गए है। दो दिनों से उनका धंधा ठप पड़ गया और आगे कब तक ठप रहेगा इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। सभी की निगाहें प्रशासन की ओर लगी हुई है। प्रशासन के अगले रुख व कार्रवाई के बाद ही स्पष्ट होगा कि दुकानें कब तक बंद रहेंगी।
फुटकर दुकानदार हुए खुश
इस पूरे मामले में खास बात यह रही कि इस काम्प्लेक्स के आगे हाथ ठेला फुटकर दुकानें लगाने वाले छोटे गरीब दुकानदार बेहद खुश हो गए है क्यों कि काम्प्लेक्स मालिक सरकारी जमीन पर भी दुकानें लगाने पर किराए के नाम पर वसूली करता था ऐसे आरोप भी काम्प्लेक्स मालिक पर लगे है। वे दोनों से काम्प्लेक्स बंद होने पर बेहद खुश है। कहावत है ना कि गरीबों की हला कला नहीं लेनी चाहिए इसी का फल काम्प्लेक्स मालिक को शायद मिला हो।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल ने राज्यसभा सांसद राठवा को लिखा पत्र
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश पटेल ने झाबुआ जिले के विकासखंड मेघनगर के ग्राम नोगांवा की 7 वर्षीय आदिवासी नाबालिग बेटी की गुजरात राज्य के मोरवी में दुष्कर्म के बाद हुई हत्या के मामले को गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए इस संबंध में गुजरात के कांग्रेस नेता,पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं राज्यसभा संासद श्री नारायणभाई राठवा को रविवार को पत्र लिखा। पत्र में पटेल ने इस मामले को राज्यसभा में पुरजोर तरीके से उठाने का अनुरोध किया है। अपने इस पत्र मेे उन्होनंे फरार हत्यारें को गिरफतार कर फांसी की सजा देने की मांग रखी साथ ही माननीय प्रधानमंत्री से पीडीत परिवार को 50 लाख रू की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी,प्रधानमंत्री आवास,ग्राम में नवीन सडक निर्माण,कूप निर्माण के साथ परिवार में एक शस्त्र लाईसेंसे प्रदान किए जाने का भी अनुरोध किया है। श्री पटेल ने अपने पत्र में करीब 8 वर्ष पूर्व आलीराजपुर जिले के सोंडवा में हुए रविना हत्याकांड की सीबीआई से जांच करवाने एवं इस मामले में दोषी अपराधी को भी शीघ्र गिरफतार करने की मांग भी रखी है।
युवक कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शन, मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन
जो मटकी फोड़ेगा उसे 1 लीटर पेट्रोल का ईनाम दिया जाएगा
मप्र युवक कांग्रेस के निर्देश पद रविवार को युवक कांग्रेस की ओर से दाहोद नाका स्थित पेट्रोल पंप पर अनूठा प्रदर्शन किया गया। जिसमें आम आदमी को पेट्रोल से राहत देने के लिए मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मटकी फोड़ने वाले प्रतियोगी को एक लीटर पेट्रोल का ईनाम रखा गया। इस दौरान युवक कांग्रेस का प्रदर्शन अवश्य ही चलता रहा। इस दौरान जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष शंकर बामनिया, तरुण मंडलोई, झेतरिया भाई, सोनू वर्मा, इरफान मंसूरी आदि उपस्थित थे।
पल्स पोलिया अभियान का शुभारंभ किया
पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कलेक्टर श्रीमती सुरभि गुप्ता एवं अलीराजपुर क्षेत्र विधायक श्री मुकेश पटेल ने किया। अभियान के शुभारंभ अवसर पर माँ सरस्वती के चित्र का पूजन, माल्यार्पण एवम दीप प्रज्वलित कर एवं बच्चों को पोलियो रोधी दवाई पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ प्रकाश ढोके, सिविल सर्जन डॉ केसी गुप्ता, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ नरेंद भयडिया, डॉ सचिन पाटीदार सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग स्टाफ उपस्थित था। उल्लेखनीय है कि पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले में 0 से 5 वर्ष तक के 149364 बच्चो को पोलियो रोधी दवाई पिलाने का लक्ष्य है। अभियान के तहत 308 बूथ बनाए गए है। सी टाइप 592 टीम लगाई गई है। 9 मोबाइल टीम तैनात की गई है। टीकाकरण कार्य हेतु 1820 वेक्सीनेटर लगाए गए है तथा 118 सुपरवाईजर की तैनाती की गई है। टीकाकरण अभियान के शुभारम्भ अवसर पर कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने जिले में शत प्रतिशत 0 से 5 वर्ष के बच्चों को टीकाकरण करने के निर्देश दिए।
जिले मे चना, सरसो,मसूर के किसान पंजीयन 01 फरवरी 2021 से 25 फरवरी 2021 तक
रबी 2020-21 (विपणन वर्ष 2021-22) में ई-उपार्जन पोर्टल पर चना ,सरसो,मसूर फसल हेतु किसान पंजीयन हेतु अलीराजपुर जिले में कुल 20 किसान पंजीयन केन्द्र आदिम जाति सेवा सहकारी संस्थाएॅ कठ्ठीवाडा, बोरी, आम्बुआ, झीरण, कानाकाकड, कुण्डलवासा, नानपुर, उमराली, सेजावाडा, चन्द्रषेखर आजादनगर, बरझर, कनवाडा, बडीखट्टाली, बोरझाड, बडागुडा, लेम्स अलीराजपुर, वालपुर, उदयगढ, छकतला, विपणन सेवा सहकारी संस्था मर्यादित जोबट को उक्त कार्य हेतु अधिकृत किया है। नवीन एवं पुराने समस्त किसानों को पंजीयन करवाना अनिवार्य है। इस वर्ष किसानो को स्व-पंजीयन के लिये प्रोत्साहित करने के लिये पंजीयन के साधन विस्तारित किये गये है। किसानो को सषक्त करने तथा पंजीयन केन्द्रो पर कार्य के दबाव को कम करने के लिये भू-स्वामियो को पंजीयन के लिये एमपी किसान एप्प,ई-उपार्जन पोर्टल तथा विगत वर्ष उपार्जन करने वाली पात्र संस्थाओ के मुख्यालय पर पंजीयन कराने के विकल्प उपलब्ध कराए गये है। किसानो को भुगतान जेआईटी के माध्यम से सीधे बैक खाते में किया जाना है। इस कारण किसान पंजीयन में केवल राष्ट्रीकृत बैंको तथा जिला जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की शाखाओ के एकल बैक खाते ही दर्ज किये जायेंगे। चॅूकि ई-गिरदावरी के सत्यापित भू-अभिलेख के डाटाबेस के आधार पर पंजीयन किया जाएगा। इसलिए यह आवष्यक होगा कि किसान अपनी भूमि तथा फसल के बोए गए रकबे की पुष्टि ई-गिरदावरी से करा लेवे। बटाईदारध्सिकमीध्वन पट्टेदार वाले किसान केवल समिति स्तर पर पंजीयन करवा सकेंगे । कलेक्टर श्रीमती सुरभी गुप्ता ने समस्त किसान बन्धुओ से अपील कि है कि दिनाॅक 1 फरवरी 2021 से 25 फरवरी 2021 तक निकटस्थ किसान पंजीयन केन्द्र पर स्वयं उपस्थित होकर नाम, समग्र परिवार आईडी नम्बर,आधार नम्बर, बैंक खाता नम्बर ,बैंक का आईएफएससी नम्बर, मोबाइल नम्बर ,विक्रय तिथियो के 3 विकल्प देकर पंजीयन करावें। उक्त जानकारी श्री संतोष निराले ,जिला आपूर्ति अधिकारी जिला अलीराजपुर द्वारा दी गई ।






