आदिवासी समाज के युवाओं ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

हेवनियत के दरिंदे की  फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई करते हुये, जल्द से जल्द फांसी के तख्ते पर लटकाया जाए

सोडंवा से सुजीत कुशवाह की रिपोर्ट 

झाबुआ जिले के मेघनगर तहसील के ग्राम नौगांव की सात वर्षीय बच्ची के साथ मोरबी में हुई बलात्कार कर  हत्या की घटना को लेकर क्षेत्र में विभिन्न संगठनों तथा आम लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। ऐसा ही आक्रोश शनिवार को अलीराजपुर जिले के सोंडवा तहसील में देखने को मिला। जहां विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े युवाओं ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। 
    युवाओं ने ज्ञापन देते हुए बताया कि ललित पिता पूंजा खराड़ी निवासी झाबुआ जिले स्थित मेघनगर तहसील के ग्राम नौगांव ने अपना जीवन यापन के लिए मजदूरी करने अपने बाल-बच्चों के साथ गुजरात के मोरबी में गया हुआ था। जहां उसकी सात वर्ष की एक मासूम बच्ची भी साथ गई हुई थी। वह अपने अस्थाई पड़ाव पर बच्ची को  छोड़ कर मजदूरी कर रहे थे। वहां एक दुराचारी ने मासूम बच्ची को अकेला पाकर  उसके साथ बलात्कार कर नृशंस हत्या कर वह दुराचारी फरार हो गया था। जब उसके पिता अपने पड़ाव पर आकर देखे तो उनकी बच्ची वहां नहीं थी। अपने पड़ाव के आस-पास तलाशने पर पता चला कि उनकी बच्ची की लाश मिली है। उसको देखकर मां-बाप और आस-पास लोगों के होश उड़ गए। मजबूरी में पलायन कर मजदूरी करने  अपने माता-पिता के साथ गई हमारे झाबुआ की बेटी के साथ दरिंदगी करने वाले दुराचारी को फास्ट ट्रेक कोर्ट में सुनवाई करते हुऐ, जल्द से जल्द फांसी के तख्ते तक पहुंचाने की मांग करते हैं।

रवीना रेप मर्डर के प्रकरण को पुन: विवेचना मे लाकर जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंपा जाए

युवाओं ने सोंडवा तहसील मुख्यालय पर आठ वर्ष पूर्व हो गए रवीना रेप मर्डर के मुद्दे को भी उठाया। और कहा की एक पिता जो देश की सीमा की रक्षा कर रहा था उसके घर उसकी मासूम बालिका रवीना से एक दरिंदे ने हैवानियत कर उसकी हत्या कर दी गई थी। परंतु पुलिस प्रशासन की नाकामी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के दबाव से आज तक वह जघन्य अपराधी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। इसीलिए उस बेटी को न्याय दिलाने के लिए उस प्रकरण को पुनः विवेचना में लाकर उसकी जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंपा जाना चाहिए।
इस अवसर पर युवा अतुल तोमर,संदीप वास्कले,विजय कनेश,इन्दरसिह तोमर,भुवांसिह चौगड,किशोर सोलिया,उमेश तोमर,सुनील चौधरी,अरविंद तोमर,साहदर,आगेश,रितेश,सहित अनेक युवा तथा ग्रामीण उपस्थित थे।
Share on WhatsApp