सोडंवा से सुजीत कुशवाह की रिपोर्ट
शासकीय महाविद्यालय, सोंडवा द्वारा दिनांक 28/01/2021 को प्रभारी प्राचार्य डॉ भूपेंद्र तिवारी के निर्देशन तथा एलुमिनाई एसोसिएशन और आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वाधान में भूतपूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में महाविद्यालय से 2018-19 व 2019-20 में स्नातक उत्तीर्ण कर चुके छात्र - छात्राएं सम्मिलित हुए। इस सम्मेलन में एक औपचारिक भूतपूर्व छात्र संगठन का गठन हुआ। श्री अमित जमरा इस संगठन के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसके साथ ही उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव व सहसचिव का निर्वाचन भी किया गया। इसके पश्चात "भूतपूर्व छात्र संगठन के लक्ष्य एवं उद्देश्य" विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। इस वेबिनार में उच्च शिक्षा विभाग म. प्र. के इंदौर संभाग के अतिरिक्त संचालक डॉ. सुरेश सिलावट मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए । उन्होंने शासकीय महाविद्यालय सोंडवा के इस प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अलीराजपुर की प्राचार्या डॉ अल्पना बारिया ने की । मुख्य वक्ता के रूप में श्री अटल बिहारी वाजपेई शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय की अंग्रेजी विषय की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. ज्योति तनेजा सम्मिलित हुई। उन्होंने एलुमनाई एसोसिएशन के महत्व, लक्ष्य तथा उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ भूपेंद्र तिवारी ने अपने उद्बोधन में महाविद्यालय की उपलब्धियों के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. नीलम पाटीदार तथा आभार प्रदर्शन प्रो. तबस्सुम कुरैशी ने किया। प्रो. सायसिंग अवास्या ने तकनीकी सहयोग किया। प्रबंधन समिति के प्रो. राजेश बारिया, डॉ. मुकेश अजनार व डॉ.विजयता पंडित तथा महाविद्यालय के समस्त स्टाफ ने सहयोग दिया
Share on WhatsApp