कट्ठीवाडा से प्रेम गुप्ता की रिपोर्ट
मजदूरी करने गए माता पिता के साथ गुजरात गई बालिका के साथ बलात्कार और हत्या से क्षेत्र में आक्रोश है, आरोपी को फांसी देने के लिए हिंदू युवा जनजाति संगठन एवं हिंद रक्षक द्वारा तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया।
झाबुआ जिले के मेघनगर क्षेत्र की बालिका जो अपने मजदूरी करने गए माता-पिता के साथ गुजरात के मोरबी जिले में गई थी, उसका वहां पर अपहरण कर लिया गया एवम ब्लात्कार के बाद हत्या कर कर दी गई। बालिका जो कि मात्र 7 वर्ष की थी के साथ हुई इस जघन्य घटना से स्थानीय ग्रामीणों व संघटनों में गहरा आक्रोश है। क्षेत्र के हिन्दू जनजाति संगठन व हिन्द रक्षक द्वारा तहसीलदार संतुष्टि पाल को ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर भाजयुमो महामंत्री जयराज जादव, हिन्दू युवा जनजाती संगठन कट्ठीवाड़ा जिला उपाध्यक्ष हरसिंग कलेश मण्डल अध्यक्ष वेरसिंग चौहान ,महामंत्री विशाल तोमर,अजय कनेश, मोहन कनेश , पिंटू तोमर, मंगल कनेश , पूर्वराज जादव , तपन, पंकज किराड़ आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
