पगड़ी कार्यक्रम जोबट में संपन्न हुआ
हर्षित शर्मा की रिपोर्ट
स्वर्गीय श्रीमती मीना सुरेंद्र सोनी की स्मृति में जगन्नाथ ताराचंद सोनी परिवार द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में परिवारं ,स्वर्णकार समाज, एवं नगर के परिजनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया कुल 61 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ जिसमें 16 महिलाएं एवं 45 पुरुषों ने सहभागिता की यह मध्य प्रदेश का ब्राह्मण स्वर्णकार समाज का पगड़ी कार्यक्रम में पहला रक्तदान शिविर था जिसमें समाज के लगभग सभी गांव और शहरों से रक्तदानयों ने सहभागिता की, कुक्षी ,जोबट ,सरदारपुर मंडलेश्वर ,राजगढ,़ धार ,अमझेरा, बड़नगर ,बड़वानी हिम्मतनगर ,जयपुर, बदनावर, टांडा आदि गांव के रक्तदानयों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया रक्तदान शिविर में अलीराजपुर जिले की टीम ने रक्त संग्रहण का कार्य ,स्वर्गीय गोपाल सोनी स्मृति सेवा समिति ब्लड डोनेशन ग्रुप के अश्विन नागर और कपिल राठौड़ एवं “सृजन” ब्राह्मण स्वर्णकार समाज रक्तदान समूह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई
श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज जोबट इकाई ने कुछ दिनों पूर्व समाज मीटिंग में मृत्यु भोज निषेध प्रस्ताव पारित किया था उसका अनुसरण करते हुए मृत्यु भोज नहीं किया केवल बाहर से आए हुए अतिथियों के भोजन की व्यवस्था बगैर मिष्ठान के रखी गई परिवार के द्वारा गायत्री शक्तिपीठ जोबट ,शांतिकुंज हरिद्वार, गौ माता मंदिर गायत्री शक्तिपीठ जोबट, ब्राह्मण स्वर्णकार समाज जोबट को दान स्वरूप राशि भेंट की गई कार्यक्रम का संचालन अशोक जी वाणी द्वारा एवं आभार जोबट स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी द्वारा किया गया परिवार द्वारा रक्तदान संस्थाओं को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया
Share on WhatsApp

