नगरपालिका परिषद में मनोनित अध्यक्ष रीतेश डावर ने नपाध्यक्ष का पदभार किया ग्रहण
पदभार ग्रहण के बाद किया सीसी रोड़ का किया भूमिपूजन
आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
भाजपा के द्वारा 2017 के नपा चुनाव में जो वचन पत्र में जनता से विकास कार्यो के लिए जो वादे किए गए थे जो घोषणाएं की गई थी उनको पूरा करने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उस समय चुनाव में हमारे 14 पार्षद जीते थे और भाजपा की परिषद बनी थी। आज नपा अध्यक्ष पद पर शासन ने पार्षद रीतेश डावर को मनोनित किया है। हम सब मिलकर आलीराजपुर नगर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। नगर में आम जनता के हित में सभी प्रकार के काम करेंगे। यह बाद नगरपालिका परिषद कार्यालय में बुधवार 27 जनवरी को नपा अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में पूर्व विधायक व पूर्व नपा अध्यक्ष नागरसिंह चौहान ने मुख्य अतिथि के रुप में कही।
पूर्व विधायक चौहान ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है हम मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से नगर विकास के लिए 5 करोड़ की राशि लेकर आएंगे जिससे नगर में कई सारे रुके हुए विकास कार्य पूरे किए जाएंगे। जिसमें आजाद प्लाजा, शापिंग काम्प्लेक्स, बैराज निर्माण, वार्ड 1 व 9 में पानी की टंकी का निर्माण सहित अन्य कई महत्वपूर्ण कार्य करवाएंगे। चौहान ने कहा कि मेरे 15 साल के विधायक रहते हुए कार्यकाल में और पांच साल के नपाध्यक्ष कार्यकाल के दौरान नगर के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी गई। विकास का काम सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही करती है। चौहान ने कहा कि मैं नगर की जनता को भरोसा दिलाता हूं कि भाजपा की परिषद नगर के सभी वर्गो के लिए काम करेगी और प्रधानमंत्री आवास योजना, हाथ ठेला राहत योजना का लाभ हितग्राहियों को दिलवाया जाएगा।
जनता का विश्वास भी जीतेंगे
भाजपा जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला ने कहा कि बीते सालों में चुनाव परिणामों में कुछ अलग स्थितियां रही। हमारे साथी भाई नागरसिंह चौहान ने 15 सालों में विधायक रहते हुए विकास के नए आयाम स्थापित किए थे। उन्हीं कामों को अब आगे बढ़ाना है। हम आने वाले चुनावों में जनता का विश्वास फिर से जीतेंगे और जिले में सभी चुनावों में भाजपा को विजयी बनाएंगे। ठकराला ने नव मनोनित अध्यक्ष रीतूु डावर को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनता के कार्यों को प्राथमिकता से करते हुए अपने दायित्व का अच्छे से निर्वहन करे।
आलीराजपुर के विकास में कमी नहीं आने देंगे
नव मनोनित अध्यक्ष रीतेश डावर ने अपने उदबोधन में कहा कि मुझे नपा अध्यक्ष के पद पर मनोनित किया गया है इसके लिए में प्रदेश की भाजपा सरकार व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्माजी व आलीराजपुर की जनता व सभी भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों का आभारी हूं। डावर ने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं कि अलीराजपुर के विकास में कोई कमी नहीं आने दूंगा। हम पूर्व विधायकों व जिलाध्यक्ष के साथ मिलकर सरकार से पैसा लाएंगे और विकास कार्य रुकने नहीं देंगे।
इन्हौनंे भी किया संबोधित
समारोह को जोबट के पूर्व विधायक माधोसिंह डावर, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिता चौहान , पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष किशोर शाह ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण नपा उपाध्यक्ष संतोष परवाल मकू ने देते हुए कहा कि नगरपालिका बिना राजनीतिक द्वेष के नगर में सर्वजनहिताय की भावना से काम करेगी।आभार नपा सीएमओ अमरदास सेनानी ने माना। संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष रीेंकेश तंवर ने किया। इसके पूर्व आरंभ में मंचासीन अतिथियों ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया।
ये थे उपस्थित
मंच पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, नपा के पूर्व अध्यक्ष पर्वतसिंह राठौर, पूर्व नपा उपाध्यक्ष पिंटू सेठ जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य इंदरसिंह चौहान , कठ्ठीवाड़ा जनपद पंचायत अध्यक्ष शमी पचाया, अलीराजपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनिता चौहान , भाजपा नेता भदु भाई पचाया, पार्षद औछबलाल सोमानी, संतोष थेपड़िया, आनंद सोलंकी, महेश भिंडे, सुनिता मेहता, सुनिता वाणी, सन्नी गोस्वामी, शाबिर बाबा, कांतिलाल राठौड़, सीता चैहान, कमला डावर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश डावर,, नटवरसिंह सिसौदिया आदि उपस्थित थे।
पदभार ग्रहण करते ही किया भूमि पूजन
नपाध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद नपा कार्यालय के सामने क्लब रोड़ पर 35 लाख रुपए की लागत के सीमेंटीकरण कार्य का भूमि पूजन किया। इस सीमेंटीकरण की मांग कई समय से की जा रही थी। यह प्रस्ताव पूर्व में ही परिष में स्वीकृत किया गया था। इसका भूमि पूजनका कार्यक्रम पूर्व नपाध्यक्ष सेना पटेल के द्वारा उनके अध्यक्ष रहते किया जाना था जो कि किसी कारण से टल गया और बुधवार को नव मनोनित अध्यक्ष रीतेश डावर ने अंतत इसका भूमिपूजन किया। इसके पूर्व सभी नेतागण श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर राजवाड़ा पर पहंुचे और मंदिर में बजरंग बली के दर्शन भी किए।





