आलीराजपुर जिले के बखतगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने नींबू से शराब बनाने की अवैध फेक्ट्री पकड़ी

 शराब बनाने की सामग्री के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

सीएम के निर्देश के बाद जिले में एक्शन मोड में आई पुलिस

आशुतोष पंचोली

अलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ

आदिवासी बहुल अंचल के आलीराजपुर जिले के गुजरात राज्य से सटे बखतगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार 17 जनवरी को पुलिस ने नींबू से शराब बनाने की फेक्ट्री का भांडाफोड़ करते हुए शराब बनाने की सामग्री के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान द्वारा पूरे प्रदेश में अवैध शराब निर्माण, परिवहन व बिक्री के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश पर जिले में एसपी विपुल श्रीवास्तव के निर्देशन में पुलिस बल ने उक्त कार्रवाई की है। हालांकि वैसे शराब से संबंधित मामले मुख्यतया आबकारी विभाग के द्वारा देखे जाते है किंतु जिले में आबकारी विभाग की सुस्ती और इसी विभाग के वरिष्ठ अफसर के जिले से गायब रहने पर आबकारी विभाग द्वारा दिखावे की कार्रवाई की जा रही है। जबकि वास्तविक कार्रवाई पुलिस ने रविवार से आरंभ कर दी है।



मुखबिर से मिली सूचना पर की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्‍तव ने बताया  कि थाना बखतगढ क्षैत्रान्‍तर्गत ग्राम सिलोटा में अवैधरूप से शराब बनाये जाने की सूचना मुखबीर के माध्‍यम से प्राप्‍त हुई थी।  सूचना को संज्ञान में लिया जाकर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग अलीराजपुर  धीरज बब्‍बर के नेतृत्‍व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा सूचीत स्‍थान परदबिश दी गई। जहां पर आरोपी दिनेश  पिता भलसिंह कनेश 22  निवासी पुवासा के द्वारा घटनास्‍थल ग्राम सिलोटा मेन रोड पर किराये के मकान लेकर अवैध रूप से नींबू से शराब बनाई जा रही थी । पुलिस टीम के द्वारा घटनास्‍थल से 3570 लीटर नींबू की शराब जिसकी कीमत 3 लाख 57 हजार रुपए एवं नींबू की शराब बनानें में उपयोग होनें वाली सामग्री में 35 ड्रम कीमत 17 हजार 500 रुपए व अन्य 10 हजार रुपए की सामग्री व मौके से एक 50 हजार रुपए कीमत की बाइक भी जब्त की गई है।  पुलिस ने आरोपी दिनेश पिता भलसिंह  गिरफतार कर  थाना बखतगढ में विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। प्रकरण अनुसंधान में लिया गया है तथा प्रकरण में जांच भी जारी है।


पुलिस टीम का रहा सराहनीय योगदान

पुलिस टीम की उक्‍त सराहनीय कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग अलीराजपुर धीरज बब्‍बर के नेतृत्व में थाना भारी बखतगढ निरीक्षक अनसिंह भाबर, चौकी प्रभारी छकतला उनि महेश रघुवंशी, उनि शंकरसिंह जमरा, उनि नाथुसिंह रंधा, सउनि सुकायला सोलंकी, प्रआर कमलेश हाडा, आरक्षक बच्‍चुसिंह, दिलीप, रीवेल, महेश, सुनिल, पूजा ठाकुर, विष्‍णु एवं देवेन्‍द्र का योगदान रहा है। पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्‍तव के द्वारा उक्‍त टीम की सराहनीय कार्यवाही के लिये इनके उत्‍साहवर्धन हेतु पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की है।



Share on WhatsApp