उत्कृष्ट 25 की पात्रता परीक्षा का आयोजन संपन्न

 चयनित परीक्षार्थियों को दी जाएगी निशुल्क ट्रेनिंग व अन्य सुविधाएं

अलीराजपुर न्यूज

स्वर्गीय श्री गजराजसिंह जी रावत(कानाकाकड) की स्मृति में अलीराजपुर जिले के आदिवासी बच्चों के लिए उत्कृष्ट 25 पात्रता परीक्षा का आयोजन दिनांक 17 जनवरी 2021 को स्वामी विवेकानन्द वैश्य पीठ स्कूल उमराली रोड, दशहरा मैदान, अलीराजपुर में तीन पाली में आयोजित किया गया। जिसमे पहली पाली में 219,दूसरी पालीमें 215 तथा तीसरी पाली में 201 बच्चों ने परीक्षा दी।अहर्ता प्राप्त आवेदन 996 थे जिनमें कुल 635 बच्चे परीक्षा में सम्मिलित हुए। चयनित बच्चों को इंदौर स्थित भारत आईएएस एकेडमी में एमपीपीएससी प्रारंभिक, मुख्य तथा साक्षात्कार की तैयारी पूर्णतः नि:शुल्क करायी जाएगी।


इसके पूर्व आरंभ में मां सरस्वती के चित्र पर पूजन दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ आमंत्रित अतिथियों ने किया।

Share on WhatsApp