मीडिया कार्यशाला में पत्रकारों ने सबसे पहले वैक्सीन लगाने के संबंध में उठाए थे सवाल
आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर न्यूज़। ब्यूरो चीफ
अलीराजपुर जिले में कोरोना वैक्सीन की पहली खेप आ चुकी है पूरे देश में 16 जनवरी शनिवार से कोरोना वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया एक साथ आरंभ होगी इसी कड़ी में अलीराजपुर जिले में सबसे पहले कोरोना वैक्सीन सीएमएचओ डॉ प्रकाश ढोके स्वयं लगाएंगे। सीएमएचओ ढोके ने अलीराजपुर न्यूज़ को दी जानकारी में बताया कि शनिवार 16 जनवरी को वे जिला अस्पताल में स्थित वैक्सीनेशन सेंटर पर सुबह 10:30 बजे सबसे पहले कोरोना वैक्सीन लगाएंगे।कोरोना वैक्सीन लगाने से पूर्व उन्हें किसी प्रकार की कोई घबराहट नहीं है और वे इसे देश हित में उठाने वाला कदम बताते हुए गर्व महसूस कर रहे हैं।
ज्ञात रहे कि जिले में गुरुवार को कोरोनावायरस इन के संबंध में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मीडिया कार्यशाला आयोजित की गई थी जिसमें कलेक्टर सुरभि गुप्ता और जिला पंचायत सीईओ संस्कृति जैन, वएसपी विपुल श्रीवास्तव व जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ भयड़िया भी उपस्थित थे।
मीडिया कार्यशाला के दौरान पत्रकारों ने जिले में सबसे पहले वैक्सीन किसे लगाई जाएगी इस बाबत सवाल किए थे किंतु इसका स्पष्ट जवाब कोई भी जिम्मेदार अफसर नहीं दे पाया था। इस मामले पर 2 दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप वह अलीराजपुर मीडिया ग्रुप में लगातार सवाल उठ रहे थे जिसका समाधान करते हुए सीएमएचओ डॉ ढोके ने आगे रहकर जानकारी दी कि जिले में सबसे पहला वैक्सीन वे ही लगवाएंगे।
