आजादनगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या में बनने वाले भव्य श्रीराम के मंदिर निर्माण के तहत नगर में कई धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। इसी के तहत रात्रि में सुंदरकांड का आयोजन हुआ तो दिन में नगर की मातृशक्ति द्वारा भव्य राम कलश यात्रा निकाली गई राम धुन के साथ बेरियर नाके से निकली कलश यात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए अंत में राम मंदिर पहुंची कलश यात्रा में महिला है सर पर कलश लिए हुए भगवान राम का कीर्तन भजन करते हुए निकली। धर्म का अलख जगाने के लिए हिंदू संगठनों द्वारा बीते 1 सप्ताह से विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा हैं, जिसमें नगर के प्रत्येक घरों में पांच पांच दीपक लगाना, विभिन्न मोहल्लों में भव्य राम मंदिर का आयोजन करना आदि धार्मिक कार्य के साथ आम लोगो को अयोध्या में बन रहे राम मंदिर ओर उसके निर्माण से जुड़ी जानकारी दी जा रही है।
Share on WhatsApp
