सांसद डामोर व विधायक भुरिया ने 30 बिस्तर के अस्पताल का भूमिपूजन किया

बड़ी खट्टाली से बिलाल खत्री की रिपोर्ट

रतलाम-झाबुआ अलीराजपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद माननीय गुमान सिंह डामोर व क्षेत्रीय विधायक सुश्री कलावती भुरिया द्वारा शनिवार को जोबट जनपद अंतर्गत ग्राम बड़ी खट्टाली में 1 करोड़ 40 लाख रुपए की लागत से पूर्व में संचालित वर्षो पुराना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को तोड़कर 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व जल जीवन मिशन अंतर्गत 101.14 लाख की नल जल योजना का भूमिपूजन देर शाम 7:00 बजे किया। इस मौके पर सांसद गुमान सिंह डामोर ने केंद्र सरकार और मध्य प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजना पर प्रकाश डालते हुए कहां है। कि इस योजना के तहत हर व्यक्ति को लाभ मिले कोई भी व्यक्ति वंचित ना रहे सांसद ने पीएचई विभाग के जिलाधिकारी संबंधीत ठेकेदार, इंजीनियर आदि को दो टूक कहां है कि "अच्छा काम होना चाहिए घटिया निर्माण नहीं हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। सरकार का पैसा सही जगह लगना चाहिए और खासकर नल जल योजना में उपयोग होने वाले पाइप अच्छी क्वालिटी के हो गलत काम में बर्दाश्त नहीं करूंगा।"


वही जोबट विधायक कलावती भूरिया ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहां की मैं आपकी विधायक हूं। हम सब मिलकर इस क्षेत्र का विकास करेंगे यह हमारा लक्ष्य है। विधायक सुश्री भुरिया ने यह भी कहा कि जिन पात्र हितग्राहियों को उचित मूल्य की दुकानों पर खाद्यान्न सामग्री नहीं मिल रही है। वह तुरंत ग्राम पंचायत से अपनी पर्ची जारी करवाएं हमने अपने विधानसभा में 12 हजार नवीन पर्ची जारी करवाई है। आज हम जिस योजना का शुभारंभ कर रहे हैं उसमें हर घर तक पाइप लाइन के माध्यम से पानी पहुंचेगा।

विधायक सुश्री भूरिया ने कहा कि बड़ी खट्टाली में अस्पताल की सख्त आवश्यकता थी।

साथ ही जोबट से नानपुर मार्ग 67 करोड़ का मार्ग स्वीकृत करवाया जिसका कार्य तेजी से चल रहा है। शीघ्र ही क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिलेगा कार्यक्रम को पूर्व विधायक माधव सिंह रावत ने संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जमकर सराहना की एवं कहा कि क्षेत्रीय विधायक कलावती भूरिया एवं हम सब मिलकर जोबट विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करेंगे माधव सिंह डावर ने उपस्थित ग्रामीणों को जमकर हंसाया एवं शासन की प्रसन्नता कि आपने कहा कि जो अच्छा कार्य करता है वह जीता है जनता यह समझे कि कौन अच्छा कार्य कर रहा है इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य इंदर सिंह चौहान ने शासन की योजनाओं पर प्रकाश डाला एवं कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है |

इस अवसर पर जोबट क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं सांसद प्रतिनिधि माधोसिंह डावर, जिला अध्यक्ष वकिलसिंह ठकराल,डॉ प्रकाश ढोके, BMO डॉ विजय बघेल, डॉ कन्हैया लाल गेहलोत, डॉ सरिता डुडवे, पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, हीरालाल शर्मा, जिला जनपद इंदरसिंह चौहान, जनपद अध्यक्ष शकुंतला डुडवे, रमेश मेहता चेनसिंह डावर,निर्मल सिंह निगम,भूरु अजनार,जीतू अजनार, खट्टाली सरपंचपति भारतसिंह डुडवे, उपसरपंच मदनलाल लड्ढा, मंडल अध्यक्ष मुकेश राठौड़, पूर्व सरपंच भावसिंह डुडवे, पलासदा सरपंच मुलेश बघेल, महामंत्री ललित राठौड़ प्रहलाद लड्ढा, सुल्तान खत्री रामसिंह पटेल, ईकबाल खत्री ,सहित सभी कार्यकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मदन लड्ढा ने किया आभार प्रदर्शन रमेश मेहता ने किया।
Share on WhatsApp