बड़ी खट्टाली से बिलाल खत्री की रिपोर्ट
ग्राम पंचायत बड़ी खट्टाली में सर्व सुविधा युक्त मुक्तिधाम नहीं है। जिसके चलते लोगों को अंतिम संस्कार के समय अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बरसात में शोकाकुल परिवार के लिए दाह संस्कार किसी मुसीबत से कम नहीं होता है। बताना जरूरी है कि गांववासी सालों साल से एक सर्वसुविधायुक्त श्मशान घाट की कमी महसूस कर रहे हैं। जहा शव का दहन किया जाता है। वहा शेड नहींं होने से सभी मौसमों में पीड़ित परिजनों को भारी परेशानियों से जूझना पड़ता है। इसलिए ग्रामवासियों ने क्षेत्रीय सांसद गुमानसिंह डामोर से सर्व सुविधा युक्त मुक्तिधाम स्वीकृत करने हेतु लिखित आवेदन दिया। सांसद डामोर ने आश्वासन दिया कि वे शासन-प्रशासन के स्तर से हर संभव सहयोग करने को तैयार है।ज्ञापन को देने के लिए ग्राम के वरिष्ठ समाज सेवी राधेश्याम मालानी, मुक्तिधाम समिति के मदन लढ्ढा ,रमेश मेहता,दिलीप परवाल,मुकेश राठौड़, गणपत राठौड़, घनश्याम राठौड़,गोवर्धन राठौड़,जितेंद्र राठौड़,अनिल मालानी,विनोद परवाल,मुकेश मेहता, नारायण शर्मा एवम ग्राम के समस्त समाजजन उपस्थित रहे।
खेल प्रेमियों की मांग
