रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र के सांसद गुमान सिंह डामोर समेत कई नेता पहुंचे नानीबाई के मायरे में

कृष्ण मंदिर स्थित ब्रह्मलीन पंडित नाना महाराज की स्मृति में आज से शुरू हुआ पांच दिवसीय संगीतमय मायरे का कार्यक्रम

जोबट से हर्षित शर्मा की रिपोर्ट

कृष्ण मंदिर के ब्रह्मलीन पंडित नाना महाराज की स्मृति में आयोजित पांच दिवसीय नानी बाई के मायरे कि शुरुआत रतलाम झाबुआ संसदीय क्षेत्र के सांसद गुमान सिंह डामोर, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष वकील सिंह ठकराला, पूर्व विधायक माधोसिंह डावर, जिला पंचायत अध्यक्ष इंदर सिंह चौहान,नगर पंचायत जोबट अध्यक्ष रमिला चौहान, मंडल अध्यक्ष रमेश डावर, राकेश अग्रवाल,दिपक चौहान, धर्मन्द् सोनी आदि के द्वारा पोथी पूजन कर व्यासपीठ पर विराजित कथावाचक पंडित अनिरुद्ध मुरारी का स्वागत व सम्मान कर कि गई ।

साथ ही अतिथियों द्वारा जोबट नगर के दिव्य दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि भी दी गई। 
इस अवसर पर कुष्ण सेवा समिति के अध्यक्ष पंडित रघुनंदन शर्मा समेत नगर के गणमान्य नागरिक व समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे |


Share on WhatsApp