बीईओ प्रताप सिंह डावर कि सक्रियता सें शिक्षक विहीन 17 विद्यालयों को अब मिलें शिक्षक
अब उन सभी विद्यालयों मे पठन-पाठन हुआ शुरू ग्रामीणों में हर्ष
जोबट से हर्षित शर्मा की रिपोर्ट
जोबट (स्वदेश) जोबट के खंड शिक्षा अधिकारी प्रताप सिंह डावर को कलेक्टर सुरभि गुप्ता ने बीईओ के साथ- साथ जोबट बीआरसी का अतिरिक्त दायित्व भी सौंपा हैं। जिससे जोबट क्षेत्र के शिक्षकों व ग्रामीणों में हर्ष है।
ज्ञात रहे कुछ माह पूर्व ही इन्हें खंड शिक्षा अधिकारी(बीईओ) बनाया गया था। इनकी कार्य कुशलता, और अनुशासन को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती सुरभि गुप्ता ने एक और ज वाबदारी दी है।
बीईओ प्रताप सिंह डावर ने जब से खंड शिक्षा अधिकारी जोबट का चार्ज लिया उसके बाद सें इस विकासखंड के विद्यालय ओर शिक्षकों में काफी कुछ सुधार भी देखने को मिल रहा है। जैसे कई विद्यालय ऐसे भी थे जहां पर शिक्षक समय पर विद्यालय नहीं पहुंचते थे। या जाते भी नही थे लेकिन अब समय से विद्यालय भी खुल रहे हैं और शिक्षक भी समय से स्कुल में पहुंच रहे हैं।
पूर्व में पदस्थ रहे अधिकारियों के ध्यान ना होने के कारण जोबट विकासखंड के 17 विद्यालय ऐसे भी थे जहां पर शिक्षक ही नहीं थे। शिक्षक विहीन होने के कारण इन विद्यालयों में पठन-पाठन पूरी तरह से ठप था कई विद्यार्थी पढ़ाई से वंचित हो रहे थे। लेकिन शिक्षक विहीन सभी विद्यालयों को अब शिक्षक मिल चुके हैं। बीईओ प्रताप सिंह डावर ने ऐसे स्कुलो ओर शिक्षकों को चिन्हित किया कि जहां विद्यार्थियों के अनुपात में शिक्षक ज्यादा है। उन्हें वहां से हटाकर 17 शिक्षक विहीन विद्यालयों में पदस्थ कर दिया है। जिससे अब बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न होगी
अब उन 17 विद्यालयों में पठन-पाठन का कार्य शुरू हुआ है।
हां मुझे बीईओ के साथ-साथ जोबट बीआरसी की जवाबदारी भी दी गई है जिसका में निर्वाहन करूंगा। मेरा उद्देश्य यह है कि सभी विद्यालयों में शिक्षक उपस्थित रहे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित ना हो सभी शिक्षक समय पर विद्यालय जाए ओर अनुशासन में रहकर विद्यार्थियों का पठन-पाठन का कार्य किया जाए मैं यह चाहता हूं कि इस क्षेत्र के छात्र-छात्राएं अच्छे से पढ़ लिखकर आगे बढ़े जिसमें अपने गांव, फलिये, जोबट और अलिराजपुर जिले का नाम रोशन हो सकें ।
-प्रताप सिंह डावर
खंड शिक्षा अधिकारी & खंड स्त्रोत समन्वयक जोबट
