कृषि बिल के विरोध में कट्ठीवाड़ा में बंद शांतिपूर्ण रहा, जयस युवाओं ने मोटरसाइकिल रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा
कट्ठीवाड़ा से प्रेम गुप्ता की रिपोर्ट
बड़े व्यापारी और उद्योगपतियों के द्वारा किसानों से कम दाम में फसल खरीदकर उनका बल्क स्टॉक कर फिर से आम आदमी को महंगे दामों पर बेचने में वर्तमान कानून सहयोगी होगा जिससे आम जनता और किसान दोनों का नुकसान होगा ये बात जयस के संपत धाकड़ ने बिरसा चौराहे पर युवाओं के समक्ष कही।
किसान कानूनों के विरोध में आयोजित रैली का आयोजन किया गया जिसमें बाइक पर सवार सेकड़ों युवाओं ने बिरसा चौराहे से बाईक रैली निकाली।रैली मुख्य बाजार होते हुए हवेलिखेड़ा चौराहे तक गई वहां से वापस तहसील मार्ग होते हुए तहसील मुख्यालय गई। वहां ज्ञापन का वाचन कर ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान टीआई एमएस कटारा अपनी टीम सहित उपस्थित थे।
ज्ञापन में केंद्र द्वारा किसानों के लिए बनाए गए कानून के तीनों प्रावधानों को किसान विरोधी बताया गया और उसे समाप्त करने की मांग की गई। इस दौरान सुरसिंह, सुशील, नरेश, बालगीर, हरसिंह, पप्पू,अर्जुन, महेश, संदीप, करण, नीलेश, रोहित आदि युवा उपस्थित थे।
Share on WhatsApp


