आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर न्यूज़। ब्यूरो चीफ
प्रदेश के नगरीय विकास प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह से नगरी प्रशासन लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने भोपाल में उनसे मुलाकात की। मुलाकात के दौरान प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सदस्यों ने मंत्री भूपेंद्र सिंह से भेंट कर उन्हें अपनी समस्याओं व मांगों के संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा।
नगरी प्रशासन लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनील कपड़िया व संतोष राठौड़ ने अपनी विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए बताया कि नगरीय निकाय लिपिक वर्गीय सरंक्षण कल्याण संघ का एक प्रतिनिधिमंडल नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री से गत दिवस भोपाल में मिला। उन्होंने बताया कि नगरी निकाय विभाग द्वारा वर्षो से प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद पर कार्यरत विभिन्न पदों के करीब 50 से अधिक कर्मचारियों को माह सितम्बर 2020 में प्रभार से हटाकर मूल पद पर पदस्थ किया था।
नगर पालिका कार्यपालन नियम 1973 जो प्रचलन में था में वर्ष 2015 में '"ग" वर्ग के मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद पर पदोन्नति हेतु सम्मिलित लिपिक वर्गीय पदों को हटाकर पदोन्नति से वंचित किया गया। उसी आधार पर लिपिक वर्गीय कर्मचारियों को जो वर्षो से प्रभारी अधिकारी पद के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे हटाया गया था।
अप्रत्याशित रूप से एक साथ 50 से भी अधिक कर्मचारियों को अधिकारी के प्रभार से हटाकर मध्यप्रदेश की कई निकायो में राजस्व उप निरीक्षक के पद के कर्मचारियों को अधिकारी का प्रभार आदेश जारी कर दे दिया गया जबकि पूर्व में जो लिपिक वर्गीय व अन्य कर्मचारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी के प्रभार में थे वे राजस्व उप निरीक्षक पद से सीनियर पद के होकर वेतनमान में भी ऊपर है।
पूरे प्रदेश के कर्मचारियों में रोष व्याप्त
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के इस आदेश ओर लीये गये निर्णय से मध्यप्रदेश की समस्त निकायो में कार्यरत लिपिक वर्गीय कर्मचारियों में रोष व्याप्त होकर एक अलग से नगरीय निकाय लिपिक वर्गीय सरंक्षण कल्याण संघ का गठन किया और नगरीय प्रशासन विभाग से पुनः पदोन्नति नियमो में लिपिक वर्गीय पदों को सम्मिलित कर संशोधित आदेश प्रसारित करवाने हेतु आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाकर प्रथम चरण में माननीय मंत्री जी नगरीय प्रशासन से भोपाल में मिलने का तय किया गया था। इस परिप्रेक्ष्य में शनिवार 5 दिसंबर को मंत्री जी द्वारा मिलने का समय संघ के अध्यक्ष राजेश सक्सेना को लिखित आवेदन पर दिया गया।नगरीय निकाय लिपिक वर्गीय सरंक्षण कल्याण संघ के अध्यक्ष के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री जी से सौहाद्रपूर्ण वातावरण में भेंट कर ज्ञापन देकर वस्तुस्थिति से अवगत कराया।मंत्री जी ने पूरी बातों को ध्यान पूर्वक सुन कर प्रतिनिधि मंडल को सहानुभूतिपूर्वक विचार कर पुनः मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पदोन्नति केडर में नियमो में संशोधन करने का आश्वासन दिया।
नगरीय प्रशासन मंत्री जी द्वारा दिये गये आश्वासन पर प्रतिनिधिमंडल ने खुशी जाहिर कर मंत्री जी की कर्मचारी हितेषी निर्णय लेने के लीये अग्रिम धन्यवाद ज्ञापित किया।
प्रतिनिधिमंडल में राजेश सक्सेना अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर विजय जेन मधु चौधरी जीवनराय माथुर प्रियंक पण्ड्या सतीश घावरी आशीष कानूनगो अमित शाह व अन्य निकायो के कर्मचारी कोविड- 19 का पालन करते हुए निर्धारित सँख्या में उपस्थित थे।
