सोडंवा तहसील कार्यालय में राजस्व दिवस का आयोजन किया

सोडंवा से सुजीत कुशवाह की रिपोर्ट 

सोडंवा तहसील कार्यालय में तहसील के समस्त पटवारी, ऑफिस स्टाफ, राजस्व निरीक्षक नानबाई रावत , नायब तहसीलदार कुलभूषण शर्मा , तहसीलदार कैलाश सस्तिया एवं अनुविभागीय अधिकारी किरण सिंह अंजना, तहसील में जनता के लिए सर्व सुलभ रहे l 

 अनुविभागीय अधिकारी द्वारा यह निर्णय लिया गया कि अब से प्रत्येक गुरुवार को तहसील कार्यालय में राजस्व दिवस मनाया जाएगाजिसमेंसभीअधिकारी-कर्मचारी, जनता के कार्यों के लिए तहसील कार्यालय में उपस्थित रहेंगे, ताकि ग्रामीण जनता को किसी पटवारी या अधिकारी से मिलने के लिए परेशान ना होना पड़े और हफ्ते में कम से कम एक दिन जनता केलिएसभी अधिकारी-कर्मचारी सर्वसुलभ हों..

Share on WhatsApp