एसडीएम श्यामवीर सिंह नरवरिया ने किया अस्पताल का औचक निरीक्षण

ठेकेदार को लगाई फटकार

जोबट से हर्षित शर्मा की रिपोर्ट

जोबट एसडीएम श्यामवीर सिंह नरवरिया आज सुबह अचानक जोबट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे जहां साफ-सफाई को लेकर निर्देश दिए साथ ही अस्पताल परिसर में धीमी गति से निर्माण कार्य करने पर संबंधीत ठेकेदार को फटकार लगाते हुवे  3 से 4 दिन में निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिये सख्त निर्देश दिये।

एसडीएम ने अस्पताल के भीतर वह परिसर में साफ सफाई व डॉक्टरों को मरीजों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए।बीएमओ डा.विजय बघेल,डा. नरेन्द्र मोरी, डा सिसोदिया सहित स्टाफ मौजूद था।

Share on WhatsApp