जिम्मेदारों का ध्यान नहीं तहसील से लेकर अग्रवाल पंप तक सभी स्ट्रीट लाइट बंद
जोबट से हर्षित शर्मा की रिपोर्ट
मंडी रोड स्थित देशला ग्राउंड पर अस्थाई बस स्टैंड तो शिफ्ट हो गया है। लेकिन सुविधा के अभाव में बस संचालक , यात्री सभी परेशान से नजर आ रहे हैं। शाम को 7:00 बजे बात जो भी यात्री बसें आती है। उन बस के यात्रियों को लाइट के अभाव में खासा परेशान होना पड़ता है। साथ ही नगर के कई लोग इस रोड पर शाम के वक्त टहलने भी निकलते हैं। तहसील से लेकर अग्रवाल पंप तक की सभी स्टेट लाइट बंद है। जिससे दुर्घटना का भय भी बना रहता है। लेकिन जिम्मेदारों का इस ओर ध्यान नहीं।
