ठोस कार्ययोजना के अभाव के कारण बढ़ रही बेरोजगारी, कई युवा रोजगार प्राप्त करने की आयुसीमा से हो रहे बाहर

स्थानीय युवाओं में आक्रोश, राज्यपाल के नाम दिया ज्ञापन

कट्ठीवाड़ा से प्रेम गुप्ता की रिपोर्ट

प्रदेश में बेरोजगारी की भयावहता के बढ़ते जाने और शासन के पास इसे दूर करने की किसी ठोस योजना के अभाव होने का आरोप लगते हुए बेरोजगार युवासंगठन की स्थानीय इकाई  द्वारा राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान में प्रदेश में लगभग चार लाख सत्तर हजार पद खाली है जिसमें से शिक्षकों के ही 919272 पद रिक्त है जो राज्य शासन द्वारा दी जानकारी से ज्ञात किए जा सकते है। शासन द्वारा आवेदन के नाम पर युवाओं से मोटी राशि वसूल की गई पर परीक्षा अभी तक नही ली गई है। शासन द्वारा इन पदों पर शिघ्र निर्णय लें। 

पुलिस विभाग में 12000 पदों पर नियुक्ति नही हुई, 2006 के बाद से सवा लाख बैकलाक पद रिक्त है। सरकारी विभाग आउटसोर्सिंग के द्वारा काम करवा रहे है जिससे युवाओं का हक खत्म किया जा रहा है। 2017 में पटवारी पदों पर हुई भर्ती के बाद  शेष पदों पर चयनित युवाओँ को आज तक नियुक्ति नही मिली है। 
इसी तरह सरकारी पदों को सुनियोजित तरीके से खत्म करने विरोध करने पर लाठीचार्ज, मुकदमा दायर किया गया है जिन्हें ख़ारिज करने, व्यवसायिक डिग्री और डिप्लोमा धारी युवाओं के लिए ठोस योजना, शासकीय चिकित्सालयों में मेडिकल शता5 की नियुक्तियों को तत्काल करने की मांग की गई है। 
ज्ञापन के अवसर पर संपत धाकड़, हितेश तोमर, करण चौहान, धुलसिंह तोमर, शुशील तोमर, प्रकाश किराड़, राकेश किराड़, बालगिर सहित अनेक युवा उपस्थित थे। 

Share on WhatsApp