कट्ठीवाड़ा से प्रेम गुप्ता की रिपोर्ट
आदिवासी समाज को अपने संवैधानिक हक के लिए जागृत करने, आदिवासी संस्कृति और सभ्यता के संरक्षण का प्रयास करने वाले संगठन जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप लागते हुए संगठन के कार्यकर्ताओं ने मंत्री उषा ठाकुर का पुतला दहन किया और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग थाना प्रभारी को दिए ज्ञापन में की। ज्ञापन के अनुसार गत 19 सितम्बर को डोंगरगांव के अम्बेडकर भवन में मंत्री उषा ठाकुर ने आदिवासी समाज के संगठन जयस के बारे में आपत्तिजनक भाषा के उपयोग किया था और उस पर राष्ट्रद्रोही गतिविधियों का आरोप लगाया था, जिससे सम्पूर्ण आदिवासी समाज की भावनाओं को ठेस पंहुचने की बात कही गई है।
जयस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में मंत्री के खिलाफ जयस के प्रति अपमानजनक बयान देने के लिए कार्यवाही करने की मांग की। इस अवसर पर मंत्री का पुतला दहन किया गया। युवा संपत धाकड़ ने बताया कि मध्य प्रदेश की माननीय मंत्री उषा ठाकुर जी के द्वारा आदिवासी समाज और जयस विचारधारा को देशद्रोही कहा गया, जिसका हम सब और हमारा समस्त समाज कड़े शब्दों में निंदा करता है व हम उसका विरोध करते हैं।
युवा हितेश तोमर के अनुसार जयस सिर्फ और सिर्फ समाज के लिए काम कर रहा है, और जयस का मूवमेंट सिर्फ और सिर्फ सामाजिक है, जो शोषित पीड़ित वंचित समाज के संवैधानिक हक अधिकार को प्राप्त करने की बात करता है, और समाज को जगाने का काम कर रहा है। इस अवसर पर हितेश तोमर ,संपत धाकड़ ,करण चौहान,धुलसिंग तोमर,अर्जुन चौहान,सुशील तोमर,सुरसिंग तोमर,नरेश किराड़ ,नरु किराड़,कमल कनेश,प्रकाश किराड़ ,नानसिंह चौहान ,प्रकाश किराड़,रोहित भयड़िया,दितुसिंग तोमर,सुरसिंग चौहान ,बालगिर चौहान ,माधु कनेश,सुनील चौहान ,नीलेश चौहान ,धीरज धाकड़ ,राकेश किराड़ उपस्थित थे
Share on WhatsApp

