अलीराजपुर न्यूज़ डेस्क
Cm सम्मान निधि हेतु पर्याप्त संसाधन उपलब्ध न करने ओर भिंड में हुए पटवारी पर जानलेवा हमले के विरुद्ध उचित कार्यवाही ओर प्रांतीय आव्हान पर 3 दिन के अवकाश पर जाने हेतु SDM गामड़ को ज्ञापन सौपा| आज मध्यप्रदेश पटवारी संघ जिला अलीराजपुर द्वारा वर्षो से लंबित पटवारी संघ की मांग वेतनमान 2800 ग्रेड पे को लेकर आज जिलेभर के पदाधिकारी मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता श्री नागरसिंह चौहान को काफी देर चर्चा उपरांत एक मांग पत्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम पर दिया और मांग की।
पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष नितेश अलावा द्वारा बताया गया कि 2007 में सनावद सम्मेलन में शिवराजसिंह चौहान द्वारा पटवारियों के सम्मेलन में आये थे और सार्वजनिक मंच से पटवारियों की मांगों को जायज ठहराते हुए जल्दी पूरी करने की बात कही थी उसके बाद से कही बार मुख्यमंत्री के आश्वासन ओर हड़ताल किसान हित मे स्थगित की गई थी किन्तु मांगे पूरी नही हुई जबकि पटवारी 6 घण्टे की सेलेरी लेकर 24 घण्टे काम करता है।
इस बात को मानते हुए श्री नागरसिंह जी चौहान ने आश्वस्त किया और cm साहब से मिलकर आपकी जायज मांगो को रखने सुझाव देने की बात कही और आवश्यक संसाधन लेपटॉप, प्रिंटर आदि उपलब्ध करवाने हेतु भी लिखने की बात कही।
ज्ञापन पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री किशोर शाह को भी दिया गया
उसके बाद सभी पटवारी एक साथ कलेक्टर कार्यालय पहुचे ओर sdm लक्ष्मी गामड़ को एक ज्ञापन मुख्यमंत्री और ग्रह मंत्री के नाम देकर मांग की;की भिंड जिले की रौन तहसील कार्यालय में पटवारी सचिन साक्य पर हुए जानलेवा हमले में दोषी आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर रासुका की कार्यवाही करे ओर ipc की धारा 370 भी लगाए।
राजस्व कर्मचारी अधिकारी को सुरक्षा हेतु शाशन स्तर से रिवॉल्वर देने की मांग की द्वारा मांग पत्र के माध्यम से की।
ज्ञापन के दौरान चर्चा में बताया कि जिले के पटवारियों ने pm किसान में प्रदेश में सबसे अच्छा कार्य कर किसानो को लाभ दिलवाया बावजूद 2 महीने से पटवारियों का वेतन आहरण रोका गया जिससे पटवारियों में रोष है।
आज फिर CM सम्मान निधि योजना के लिए बिना ट्रेनिंग संसाधन के पटवारियों पर फिर कार्य का बोझ लादने की कोशिश की जारही है जबकि वर्तमान में फसल छती पत्रक बनाने किसानों के खाते आधार लेने में लगा है,फसल कटाई प्रयोग भी करने है ओर आगे राजस्व सबंधी कार्य भी करने होते है लेकिन अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन की प्रगति के नाम और मानसिक रूप से न होने वाले कार्य करवाये जा रहे है।
रुका वेतनमान निकलवाने ओर जोबट के नजदीक हुई पटवारी के साथ हुई घटना लूट मारपीट के आरोपीयो को अभी तक गिरफ्तार न करने की बात को लेकर जिला प्रशासन के उदासीन रवैय्ये से नाराजगी जताई।
वही मध्यप्रदेश पटवारी संघ के आव्हान पर रौन में हुई घटना को लेकर पटवारी संघ 3 दिन के सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय लिया है।
इस दौरान जिला पटवारी संघ के किशोर बैरागी, पद्मलाल जमरा,राजेश पालिया, राघु जमरा,अनिता चौहान,रोहित पड़ियार,नवलसिंह डुडवे,छतरसिंह खराड़ी,कमल बारिया, राजू चौहान, जितेंद्र डुडवे, करम तोमर दिलीप ओहरिया, कुंवरसिंह चौहान,रामेश्वर गुप्ता,भूरसिंह मण्डलोई, हेमन्त तोमर सहित काफी संख्या में पटवारी मौजूद रहे।*

