बड़ी खट्टाली से बिलाल खत्री की रिपोर्ट
बड़ी खट्टाली जोबट विधानसभा क्षेत्र की विधायक सुश्री कलावती भूरिया ने आज दोपहर को ग्राम बड़ा घोड़ा से बड़ी हीरापुर बनने वाले 8 किलोमीटर रोड का विधिवत भूमि पूजन कर कार्य प्रारंभ किया उक्त कार्य की लागत 4 करोड़ रुपए है। उक्त मार्ग बन जाने से बड़ी हीरापुर से लगभग 10 ग्रामों का सीधा संपर्क हो जावेगा साथ ही जोबट जाने हेतु काफी सुविधा प्राप्त होगी। ग्राम बड़ी हीरापुर में क्षेत्रीय विधायक का स्वागत सरपंच श्रीमती बगली बाई पति राकेश ने किया। इस अवसर पर विधायक का स्वागत ग्राम के पटेल जुवान सिंह वह अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने किया ग्रामीणों में अपने बीच विधायक को पाकर बड़ी प्रसन्नता जाहिर की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच पति राकेश ने ग्राम की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया व निराकरण की पहल की ग्रामीणों ने कन्या छात्रावास के नवीन भवन की मांग की। इस अवसर पर संबोधित करते हुए रमेश मेहता ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को से अवगत कराते हुए विधायक के प्रयासों की सराहना की मेहता ने बताया कि सुश्री भूरिया अथक प्रयासों से 4 करोड़ का यह रोड प्रधानमंत्री सड़क योजना से स्वीकृत हुआ है। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भुरू अजनार, उदयगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमरू अजनार,मोनू बाबा,ने भी क्षेत्रीय विधायक के प्रयासों की खुलकर सराहना की इस अवसर पर संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक सुश्री कलावती भूरिया ने कहा कि बड़ा गुड़ा से बड़ी हीरापुर तक मार्ग सख्त आवश्यकता थी मैंने चुनाव में ग्रामीणों से वादा किया था कि यदि मैं चुनाव जीत होगी तो बड़ा गुड़ा से बल्दमुग हीरापुर तक रोड बनवा ऊंगी जो वादा मैंने आज पूरा किया है। आपने कहा कि ग्राम बड़ी हीरापुर में अति शीघ्र कन्या छात्रावास का भवन प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत कर आऊंगी साथ ही ग्राम में दो नवीन हेड पंप स्वीकृत करवाने की घोषणा की इस अवसर पर भुरू अजनार ,कमरू अजनार, केसर सिंह, मोनू बाबा, कालू मीणा, वीरसिंह पटेल ,चैनसिंह डावर ,अनीता गडरिया, जाकिर मकरानी, जीतू अजनार ,ठाकुर सिंह, रमेश मेहता, सुल्तान खत्री, सहित अनेक ग्रामीण पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।
विधायक सुश्री भूरिया ने जोबट थपली मार्ग का भूमि पूजन किया उक्त मार्ग की लागत 11 करोड़ रुपए है। इस अवसर पर विधायक सुश्री भूरिया का स्वागत सरपंच हत्री बाई पति भूरला करण बामनिया व अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने किया। सुश्री भूरिया ने संबोधित करते हुए कहा कि जोबट से थपली मार्ग की महत्वपूर्ण आवश्यकता थी जो मैंने ग्रामीणों की पहल पर स्वीकृत करवाया है। उक्त रोड के बन जाने से लगभग 15 ग्राम लाभान्वित होंगे। श्री भूरिया ने ग्रामीणों से विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की एवं निराकरण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भूरु अजनार,केसर सिंह, सरपंच हतरी बाई ,करण बामनिया, मोनू बाबा, कालू मेंणा वेयर सिंह, अनीता गडरिया ,जाकिर मकरानी, जीतू अजनार, ठाकुर सिंह, सहित विभिन्न कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे दोनों जगह विधायक का ग्रामीणों ने हर्ष धोने से स्वागत किया।एवं समस्याओं से अवगत कराएं विधायक ने कहा कि समस्याओं का निराकरण करना उनका प्रमुख लक्ष्य एवं दायित्व है। मैं क्षेत्र के विकास हेतु निरंतर सक्रिय होकर कार्य कर रही हूं इस अवसर पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विधायक विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।

