खरगोन में इंदौर संभाग के 8 जिलों के बस मालिकों की बैठक संपन्न
संभागीय अध्यक्ष श्री राठी ने इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह से मुलाकात कर की महत्वपूर्ण चर्चा
आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर न्यूज़। ब्यूरो चीफ
आज खरगोन में इंदौर संभाग बस ओनेर्स एसोसीएशन की एक बैठक दामखेडा मंदिर परिसर में आयोजित की गई जिसमें संभाग के सभी जिलों से पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित हुए ।बैठक को मुख्य रूप से ज़िला धार के ज़िलाध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह बुंदेला जी ,अलिराजपुर ज़िलाध्यक्ष श्री पर्वत सिंह राठोर जी ,बुरहानपुर ज़िलाध्यक्ष श्री राजू शिवहरे, बड़वानी ज़िलाध्यक्ष श्री महेश बर्मन,खंडवा के श्री सुनील आर्य ,संभागीय सचिव श्री मनीष जैन,वरिष्ठ बस संचालक श्री मुरलीधर गुप्ता,श्री ओमप्रकाश अग्रवाल,श्री कैलाश जैन,श्री सूखलाल साठे,शैलू रघुवंशी, आशुतोष पंचोली ,आदि ने संबोधित किया ।
सभी वक्तागण एवं उपस्थित बस संचालको ने वर्तमान परिस्थितियों में बस संचालन किए जाने की विभिन्न परिस्थितियों पर विचार विमर्श किया।शासन द्वारा साढ़े पाँच महीने के कर माफ़ी की घोषणा में अभी तक ऑनलाइन रेकोर्ड में ज़ीरो नहीं किए जाने तथा किराया वृद्धि एवं के फ़ॉर्म की अवधि में विलम्ब पर रोष व्यक्त किया गया तथा स्टाफ़ के हड़ताल पर जाने से स्टाफ़ अनुपलब्धता पर भी विचार किया गया ।चूँकि आज संभागीय अध्यक्ष श्री ब्रजमोहन राठी जी की इंदौर कलेक्टर श्री मनीष सिंग जी के साथ इन्हीं विषयों को लेकर दोपहर में बैठक थी , अतः बैठक के नतीजों का इंतज़ार किया गया।
इंदौर की बैठक के पश्चात संभागीय अध्यक्ष राठी जी के द्वारा मोबाइल के माध्यम से बैठक को सम्बोधित किया गया और सभा को अवगत कराया कि माननीय कलेक्टर महोदय ने चार से पाँच दिवस में सभी कार्य पूर्ण करने का आश्वासन दिया है ,तथा चालक परिचालक भी शासन से अपने लिए माँग कर रहे है अतः उक्त परिस्थितियों को देखते हुए आगामी एक सप्ताह तक बस संचालन स्थगित रखने का निर्णय लिया गया ।आभार प्रदर्शन खरगोन ज़िलाध्यक्ष श्री पप्पू भाटिया ने किया एवं संचालन राजेश अग्रवाल ने किया ।
Share on WhatsApp


