गिरिराज मोदी और पार्षद माधोसिंह सुरभान आलीराजपुर नगर मंडल महामंत्री बने
आलीराजपुर न्यूज
भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा के लिए समर्पित होकर कार्य करता है हमारी पार्टी की विचारधारा ही है जो व्यक्ति को देश के प्रति समर्पित भाव से काम करने की प्रेरणा देती है साथ ही भारतीय जनसंघ के पितृ पुरूष व हमारे आदर्श पंडित दिनदयाल उपाध्याय के विचारो पर चलकर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का भी मुख्यधारा में शामिल होना सुनिश्चित हो के लिए कार्य करती है।इसीलिए तो भाजपा अन्य दलो से अलग हटकर है ओर हम सब भाजपा के कार्यकर्ता है यह हम सबके लिए गौरव की बात है। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला ने समस्त मंडलो से आए मंडल अध्यक्षों एवं अन्य पदाधिकारियों को जिला भाजपा कार्यालय पर मंडल कार्यकारिणी की घोषणा के अवसर पर संबोधित करते हुए कही। ठकराला ने कहा की पार्टी में कोई भी व्यक्ति पद से बड़ा नहीं होता बल्कि पार्टी के दिए गए विचारो को समर्पित भाव से करने पर वह पार्टी एवं संगठन में विशिष्ट स्थान प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं को पार्टी द्वारा दायित्व सौंपे गए है वे सभी बधाई के पात्र है साथ ही यह उन सभी कार्यकर्ताओं के लिए एक जिम्मेदारी भी है जिन्हें पार्टी ने भरोसा कर दायित्व दिया है। इस दौरान पूर्व जिला महामंत्री मांगीलाल चौहान, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेंद्र शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष एमएस पाकीजा, नगर मंडल अध्यक्ष रिंकेश तवर, सोंडवा मंडल अध्यक्ष जयपाल खरत,पार्षद रितेश डावर आदि उपस्थित थे।
समाज आधारित कार्य हमारी पहचान
उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ठकराला ने कहा कि हमारी पार्टी की पहचान ही समाज आधारित कार्य करना है जब जब देश के विभिन्न क्षेत्रों में संकट के बादल छाए है भाजपा के कार्यकर्ता अपनी जान की परवाह किए बिना उन क्षेत्रों में जाकर सेवा के भाव से कार्य कर संकट की घड़ी में फसे हुए परिवारो की मदद करने मे ंसबसे आगे रहा है। ठकराला ने कहा कि वर्तमान में देश कोरोना संक्रमण से जुझ रहा है और शासकीय मशीनरी के अलावा भाजपा ही एक मात्र ऐसा संगठन है जिसके कार्यकर्ताओं ने देशभर में सेवा प्रकल्प चलाते हुए पीडि़त लोगों की मदद करते हुए उनके भोजन, रहने एवं अपने घरो तक पहुंचने की व्यवस्था करवाई है। ठकराला ने कहा कि यही भाव हर कार्यकर्ता में होना चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला ने बताया कि प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष भगत, संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा के मार्गदर्शन एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नागरसिंह चौहान, जोबट पूर्व विधायक माधोसिंह डावर, पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर शाह, राकेश अग्रवाल, हिरालाल शर्मा की अनुशंसा पर जिले की समस्त मंडलो की कार्यकारिणी मंगलवार को घोषित की गई।
इन्हें बनाया अध्यक्ष महामंत्री
मण्डल अध्यक्ष आलीराजपुर रिंकेश तंवर, गिरिराज मोदी, माधो सिंह सुरभान महामंत्री, मनसिंह तोमर आलीराजपुर ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष,शैलेन्द्र वाणी, कालू भावसिंह महामंत्री,जवानसिंह रावत आम्बुआ मण्डल अध्यक्ष, अनिल खंडेलवाल, बबलू पटेल मण्डल महामंत्री,सुनील कनेश क_ीवाड़ा मण्डल अध्यक्ष,जितेंद्र चौहान, छगन चौहान महामंत्री,मनीष शुक्ला चंद्रशेखर आजादनगर मण्डल अध्यक्ष,होजेफा असद और सुरसिंह जमरा मण्डल महामंत्री,धुलसिंह बामनिया सोरवा मण्डल अध्यक्ष,वीनू पारसिंह और पंकज गनिया फूलमाल मण्डल महामंत्री,जयपाल सिंह खरत सोंडवा मण्डल अध्यक्ष,खेमराज सोलंकी और सारदिया नरगावा मण्डल महामंत्री,राजू मुवेल उदयगढ़ मण्डल अध्यक्ष,कन्हैया नलवाया और मुकेश अजनार मण्डल महामंत्री,जितेंद्र पांचाल बरझर मण्डल अध्यक्ष,धन्नालाल प्रजापति और नवलसिंह गणावा मण्डल महामंत्री,मुकेश रूपचन्द्र राठौड़ खट्टाली मण्डल अध्यक्ष,ललित राठौड़ और बीरबल डुडवे मण्डल महामंत्री,रमेश पराड छकतला मण्डल अध्यक्ष,गणपतसिंह चौहान और स्वरुप सिंह ठकराल मण्डल महामंत्री नियुक्त किए गए।
Share on WhatsApp

