लगभग सभी वर्ग की इच्छा फिर से हो जोबट पूर्ण रूप से लॉकडाउन
जोबट से हर्षित शर्मा की रिपोर्ट
कोविड-19 यानी कि कोरोनावायरस से 2 दिनों में जोबट नगर के 4 लोगों की मौत हो चुकी है और 130 से ज्यादा लोग जोबट नगर के संक्रमित हो चुके हैं जिससे जोबट नगर के सभी वर्ग के लोग काफी चिंतित है नगर के सभी वर्ग के लोगों ने फिर से जोबट को संपूर्ण लॉक डाउन की इच्छा भी सोशल मीडिया पर जाहिर कर रहे हैं।
संपूर्ण लॉकडाउन को लेकर मंगलवार सुबह 11:00 बजे नगर के शिवालय प्रांगण में एक बैठक भी नगरवासी की ओर से रखी गई है अब देखना यह है कि नगर के व्यापारियों की लॉकडाउन को लेकर सहमति बनती है या नहीं अगर सहमति बनती है तो प्रशासन की तरफ से क्या रुख रहेगा यह देखना भी जरूरी है हालांकि संपूर्ण lock-down की मांग को लेकर सकल व्यापारी संघ किराना व्यापारी संघ के साथ-साथ तमाम संगठन सभी समाज के प्रमुखों ने तो सहमति दे दी है खैर अब देखना यह है कि जोबट की जनता आगे क्या निर्णय लेती है।
Share on WhatsApp