बिना मास्क के घूमने वालों पर अब ओर सख्ती से कार्रवाई

 दुकान पर अगर ग्राहक मास्क पहनकर नहीं आया तो दुकानदार को भी देना होगा अर्थदंड-

 एसडीएम श्यामवीर सिंह नरवरिया
जोबट से हर्षित शर्मा की रिपोर्ट।
कोरोना पॉजिटिव के केस जोबट नगर में दिन प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में निकलते जा रहे हैं जिसको देखते हुए जोबट के नवागत एसडीएम श्री श्यामवीर सिंह नरवरिया ने प्रत्येक व्यक्ति के लिये मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। ओर साथ ही एसडीएम नरवारिया ने अधिकारियों ओर कर्मचारियों को शक्ति से नियमों का पालन करवाने के भी सख्त निर्देश दिए हैं।ताकि जोबट नगर मे कोविड -19 कि चेन टूट सके।


इसी को मध्य नजर रखते हुए नवागत एसडीएम नरवरिया ने एक आदेश भी जारी किया। जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को  घर से बाहर व सार्वजनिक स्थलों में निकलते समय  मुंह पर  मास्क /फेस कवर/ पहनना अनिवार्य किया गया है।  किसी व्यक्ति द्वारा उक्त प्रावधान का उल्लंघन किए जाने पर  उचित अर्थ दंड  एवं प्रतिष्ठान पर आने वाले ग्राहकों के मध्य सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न कराए जाने पर उल्लंघन की दशा में प्रतिष्ठान मालिक पर ₹200 का अर्थदंड अधिरोपित किए जाने के लिए क्षेत्रानुसार कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। जिसमें जोबट के दल प्रभारी जन शिक्षक इकराम सोलंकी को बनाया गया। साथ ही शिक्षक शेर सिंह बघेल शिक्षक कलम सिंह बघेल सालम सिंह चौहान कमल शर्मा नगर पंचायत कर्मचारी और जोबट थाने से एक आरक्षक वह होमगार्ड को भी इस दल में शामिल कर इनको जोबट नगर की जवाबदारी दी गई।




Share on WhatsApp