22 दिन की शांति के बाद फिर कोरोना का हमला...फिर मिला पॉजिटिव

 कदवाल और काबरीसेल क्षेत्र में सघन सेम्पलिंग की आवश्यकता

कट् ठीवाड़ा से प्रेम गुप्ता
22 दिनों की शांति के बाद क्षेत्र में कोरोना ने फिर हमला किया है, किन्तु इस बार आज़ाद नगर मार्ग पर स्थित ग्राम कदवाल में जो अभी तक संक्रमण से अछूता था वहां एक पॉजिटिव केस मिला है। कोरोना संक्रमण की चेन रोकने के लिए कदवाल और  काबरी सेल क्षेत्र में गहन सेम्पलिंग की आवश्यकता है। 


चेन  टूट गई थी
गत सप्ताह ही अठारहवें पॉजिटिव व्यक्ति को, उमराली स्थित कोविड केअर सेंटर से छुट्टी दी  गई थी, जिसके बाद जिले के कट् ठीवाड़ा और उदयगढ़ तहसीलों को कोरोना मुक्त समझा जाने लगा था। किंतु कदवाल क्षेत्र में फिर से एक पाज़िटिव मिलने कट् ठी वाड़ा  क्षेत्र वापस संक्रमित क्षेत्र में  ही गिना  जाने लगा है। 
अब तक कुल 19
क्षेत्र में अब तक कुल 19 पाज़िटिव पाए जा चुके है जिसमें से 18 स्वस्थ होकर घर आ गए है। कदवाल क्षेत्र में संक्रमण मिलने पर क्षेत्र में अब कोरोना का दायरा फैलता दिखाई दे रहा है। अभी यह ग्रामीण अंचल के लोगों को प्रभावित नही कर पाया है किंतु सावधानी नही रखी गई तो संक्रमण बड़े स्तर पर फेल सकता है।
Share on WhatsApp