सघन बस्ती व व्यापारिक प्रतिष्ठानों तक जा पहुंचा कोरोना वायरस

लगातार बढ़ते कोरोना पॉजिटिव पर अब नकेल जरूरी

नानपुर से प्रदीप क्षीरसागर की रिपोर्ट 

आज आई कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट ने सभी को दशहत में ला दिया।पिछले समय में तीन के बाद आज फिर बड़चोक क्षेत्र में चार और पॉजिटिव केस निकले।जिन्हें मेडिकल टीम द्वारा जिला मुख्यालय पर उपचार हेतु ले जाया गया।नानपुर में बड़ चौक मोहल्ले में कुल चार  एक्टिव मरीज मिले हैं उसमें 3 एक ही परिवार के हैं। साथ ही पड़ोस में रहने वाला एक अन्य पॉजिटिव मिला है ।इस प्रकार आसपास के ही दो घरों में कुल चार पॉजिटिव मरीज मिले हैंपहले लोकडाउन के लागू होते ही नानपुर में स्वास्थ्य ,पुलिस विभाग सहित ग्राम पंचायत व अनेक संगठन व संस्था ने जागरूकता दिखाते हुए पूर्ण ऐतिहात से सावधानी ,सुरक्षा व राहत,रोगप्रतिरोधक सामग्री सहित अनेक जतन किये थे ।


तब तक समीपस्थ धार जिले के कुक्षी में कोरोना पेर पसार चुका था ।प्रसाशन ने नाकेबन्दी कर और भी सख्ती से कोरोना को रोकने का प्रयास किया।साप्ताहिक बाजार बन्द किये जाने का सामूहिक निर्णय भी मिसाल के रूप में नानपुर ही बना ।जो बाद में आदेश अनुसार अन्यत्र भी लागू हुआ ।व्यापारिक संस्थान कई दिनों तक ऐच्छिक नहीं खुले ।

इसके उपरान्त भी अब तमाम ऐतिहात के बाद भी अचानक कोरोना के वायरस ने अपने पैर पसारे ।प्रशासन सहित  जिम्मेदारों , सामाजिक व अन्य संगठन -संस्थाओं ने पूरी ईमानदारी से अपने अपने स्तर पर प्रयास किये। ऐसे में कइयों ने अनदेखी भी की ।

ईमानदार कदम के बाद अनलॉक की स्थिति बनते ही क्या व्यापारी और क्या ग्राहक सभी में होड़ मच गई । दूरियां खत्म हो गई ।मास्क घट गए ,सेनेटराइज भूल गए और सब रिश्ते मैत्री भाव के रूप में नजदीकियां बढ़ाने लगे नतीजा हुआ कि कोरोना ने अपना रुख  ग्राम की ओर किया ।


पिछले दिनों तक दो पॉजिटिव आयशोलेशन वार्ड से घर आ गए । 
फिर निश्चिंत होकर  सभी में होड़ लग गई ,अपने प्रतिष्ठानों में भीड़ व बेखोफ़ नजरअंदाजि का।जिसका नतीजा ये रहा कि चार दिन पहले एक और पॉजिटिव के बाद बढ़ती चेन आज चार और पॉजिटिव केस के रूप में आये ।
विभागीय पुष्टि के अतिरिक्त भी कुछ प्रभावशाली लोगों ने पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर खुद को अपने घर मे ही आयशोलेशन/सुरक्षा घर  बनाकर रहने लगे।कइयों की केस हिस्ट्री का पता ही नहीं चला ।
बहरहाल लगातार इस तरह से कोरोना के बढ़ते केस के बीच सभी का नैतिक दायित्व भी बनता है कि स्वयं के व परिवार के सुरक्षा हेतु हम कवच बनाएं ।
बढ़ती भीड़ के साथ बढ़ते संक्रमित लोग तो यही संदेश देते हैं कि हमने कोरोना मर्यादा के विपरीत आचरण किया है ।
साथ ही हाट बाजार में बढ़ती भीड़ को नियंत्रित किये जाने ,बाजार की समय सीमा संक्रमित क्षेत्र में फिर से तय किये जाने की आवश्यकता जरूरी है।मास्क की अनिवार्यता ,नियम विरुद्ध उपभोक्ता,व्यापारी ,सहित आम जन के विरुद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही सहित प्रत्येक संक्रमित झोन को सेनेटराज हेतु दवा का अनिवार्य छिड़काव जरूरी है ।
बहरहाल नानपुर सहित अन्य स्थान पर बढ़ते कोरोना मरीज हमारे जिले के लिए सावधानी के प्रति और अधिक जागरूकता व जिम्मेदारी लाने का न्योता है,अन्यथा कम शिक्षा ,स्वास्थ्य सुविधा व जन जागरण के अभाव में हम खुद को कहीं का नहीं पाएंगे ।

"हम अपने स्तर पर पूरी छानबीन करते हुए समझाइश भी दे रहें हैं।स्टाफ के सहयोग से प्रसाशन का हर आदेश जनसहयोग से पूरा करने को कटिबद्ध हैं । बाकी जनता भी सहयोग करें ।"
-डॉ जयदीप जमीदार 
जिला कोविड अधिकारी व बी एम ओ 

"हम हर स्तर पर जनजागरूकता का काम कर रहे हैं । स्वच्छता , स्वास्थ्य, जागरूक संदेशो  के साथ पिछले बार की तरह हर संक्रमित क्षेत्र में दवाई का छिड़काव भी करेंगे ।"
-सावन मारू 
सरपंच नानपुर
"अलीराजपुर न्यूज ग्रुप आप सभी से अपील करता है कि प्रसाशन के निर्देशों का पालन करें व अन्य को भी जागरूक करें"
सावधान रहें - सतर्क रहें ,
घर पर रहें - सुरक्षित रहें 
Share on WhatsApp