मुख्यमंत्री जनदर्शन यात्रा के दौरान खेल परिसर मैदान की तोड़ी गई दीवार अभी तक नहीं बनवाई

 *खेल मैदान की सुध लेने वाला कोई नही, खेल परिसर बना चारगाहा एवं असामाजिक तत्वों का अड्डा*

आशुतोष पंचोली 
अलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ 
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की 2 साल पहले अलीराजपुर में जनदर्शन यात्रा के दौरान जिला खेल परिसर मैदान की बाउंड्रीवाल चारों ओर तोड़ी गई थी। उक्त दीवार अभी तक वापस नहीं बनाई गई है जिसकी वजह से खेल परिसर मैदान में असामाजिक तत्व का अड्डा बन चुका है दीवार पुनः बनाने की मांग को लेकर आदिवासी छात्र संघ ने जिला कलेक्टर सुरभि गुप्ता के नाम अपर कलेक्टर सुरेश कुमार वर्मा को आवेदन सौंप कर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुनः तोड़ी गई दीवार बनाने की मांग की है।

आदिवासी छात्र संघ की ओर से बताया गया कि विगत 2 वर्ष पूर्व तात्कालिक माननीय मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के द्वारा जनदर्शन यात्रा कार्यक्रम के लिए जिला खेल परिसर खेल मैदान में यात्रा बस, आम जनता के प्रवेश एवं निकासी के लिए दीवार तोड़ी गई थी।, जिसका आज तक जिला प्रशासन द्वारा पुनः निर्माण कार्य नही करवाया गया है।, यह खेल मैदान आदिवासी विकास विभाग का प्रदेश स्तरीय एक मात्र एथेलेटिक्स खेल मैदान हैं, यहाँ, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय एथेलेटिक्स गेम्स होते हैं, उक्त खेल मैदान के चारों ओर से तोड़ी गई दीवार को पुनः तत्काल निर्माण कार्य पूर्ण कराने के सम्बंध में जिला प्रशासन, के जिम्मेदार अधिकारी, कर्मचारी के द्वारा कोई सुध नहीं ली जा रही है।इस कारण से खेल मैदान की स्थिति बहुत ही दयनीय बनी हुई है, तोड़ी गई दीवार को पुनः नही बनाई जाती है तो  आदिवासी छात्र संघ बड़े स्तर पर विरोध करेगा, जिसके के लिए जिला प्रशासन जिम्मेदार रहेगा।इस अवसर पर अजमेरसिंह भिंडे, थावरसिंह भिंडे, रामसिंह वास्केल, रवि मौर्य, मूलेसिंह बंडोडिया एवं राकेश मण्डलोई आदि उपस्थित रहे।




Share on WhatsApp