चंबल के डकैतों के लिए कुख्यात थी जो जगह वहीं से एक फौजी का बेटा बना आईएएस

 अब संभाल रहे है जोबट एसडीएम का दायित्व

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के दामाद आईएएस श्री श्यामवीर सिंह नरवरिया ने संभाला जोबट एसडीएम का पद

जोबट से हर्षित शर्मा की रिपोर्ट।

एसडीएम जोबट के पद पर आईएएस श्यामवीर सिंह नरवरिया ने बुधवार को जोबट एसडीएम का पद संभाल लिया है उन्होंने पद संभालने के साथ ही क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति का जायजा भी लिया जोबट नगर के कुछ स्थान सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और आसपास का भी निरीक्षण किया आईएएस नरवरिया ने बताया कि देश व प्रदेश में कोविड-19 महामारी फैली हुई है जिस की रोकथाम के लिए वह पूरा प्रयास करेंगे उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह इसके नियमों का पालन करें।


आईएएस श्यामवीर सिंह नरवरिया पूर्व में सिवनी मैं सहायक कलेक्टर के साथ-साथ सिवनी जिले के घंसौर में एसडीएम का पद भी संभाल रहे थे।  सन 2018 मैं संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 284 वीं रैंक लाने वाले श्री श्याम वीर सिंह नरवरिया अब जोबट एसडीएम का कार्य संभालेंगे। आईएएस श्यामवीर सिंह नरवरिया मूल रूप से भिंड जिले के गोरमी क्षेत्र के प्रतापपुरा गांव के रहने वाले हैं। इनके पिता सुरेश सिंह नरवरिया फौजी है पिता चाहते थे कि बेटा बाकी परिवार के लोगों से ज्यादा अच्छी नौकरी करें। वह चाहते थे कि फौजी से ऊपर भी कोई कुछ बने ऐसे ही श्यामवीर सिंह नरवरिया ने पिता के संस्कारों और मूल्यों को ध्यान में रखते हुए पढ़ाई शुरू कर दी थी। उन्होंने पहले आईआईटी दिल्ली यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है इसके बाद भी नौकरी भी करने लगे मैकेनिकल में उन्होंने काम भी किया इसके बाद श्यामवीर सिंह ने सिविल सेवा में जाने की ठान ली और नौकरी छोड़ पढ़ाई शुरू कर दी। श्यामवीर सिंह ने कोचिंग में ना जाकर सेल्फ स्टडी का सहारा लिया।  श्यामवीर सिंह ने 2016 में यूपीएससी पास की थी तब रैंक कम मिलने से आईआरएस मिला था। जिसके बाद वे रक्षा मंत्रालय में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे फिर शाम वीर सिंह ने फिर एक बार यूपीएससी दी। लक्ष्य था आईएएस बनना तो इस बार कड़ी मेहनत से 284 वी रैंक पाकर सफलता हासिल कर ली। आईएएस जोबट एसडीएम श्री श्यामवीर सिंह ने बताया कि काम के साथ उन्होंने रोजना 6 घंटे पढ़ाई की। पढ़ाई के दौरान कभी यह नहीं सोचा कि हारेंगे या जीतेंगे सिर्फ लक्ष्य हासिल करने ईमानदारी से मेहनत की और सफलता मिली। कुछ माह पहले ही आईएएस श्यामवीर सिंह नरवरिया की सगाई केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल की लड़की से हुई है।




 



Share on WhatsApp