यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव इशिता ने अलीराजपुर में ली कार्यकर्ताओं की बैठक

 संगठन के कार्यक्रम को आखरी छोर तक पहुंचाने की ईशिता नेअपील की

आशुतोष पंचोली 
अलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ 

संगठन के कार्यक्रम आखिरी छोर तक पहुंचाएकार्यकर्ता ही संगठन की नीवं है। संगठन में दोहरापन नहीं रहना चाहिए। संगठन विस्तार का हिस्सा हर कार्यकर्ता बने। संगठन को गंभीरता से लेना होगा। हमें जनता के बीच जाना हाग। आज देश अंदर से जल रहा हैयुवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। आने वाला समय चुनौतीपूर्ण है। कार्यकर्ताओ को ब्लाक कमेटियों में स्थान देवे। ये बात युथ कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव ईशिता सयडा ने विधायक मुकेश पटेल के कार्यालय परिसर में युथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान उन्होने कोरोना महामारी के दौरान कार्यकारी युवक कांग्रेस अध्यक्ष बापु पटेल के नेतृत्व में आम लोगों की मदद करने के कार्य की सराहना भी की। कोरोना महामारी के चलते कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिग और नियमों का पालन करते हुए कार्यकर्ताओ से संवाद किया गया। इस दौरान युथ कांग्रेस प्रदेश सचिव कामरान कुरैशीझाबुआ जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष डॉविक्रांत भूरियाकार्यकारी युवक कांग्रेस अध्यक्ष बापू पटेलयुवक कांग्रेस प्रदेश सचिव सोनू वर्माजिकां कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष ओम राठौरकांग्रेस नेता राजेंद्र टवली आदि मौजूद थे।

डा भूरिया ने कहा कि संगठन की मजबूती पर हम निर्भर है। जो संगठन से जुडेगा वो ही आगे बढेगा। हम किसी के सम्मान में कमी नहीं आने देंगे। युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष तरूण मंडलोई ने कहा कि आज देश में विशेष तरह की विचारधारा थोपी जा रही है। गरीबी और बेरोजगारी पर बात नहीं की जा रही है। भाजपा प्रोपोगेंडा अपनाती है और वास्तविक मुद्दो से जनता का ध्यान भटकाती है। प्रदेश सचिव सोनू वर्मा ने कहा क अत्याचारियो ने पैसे के दम पर प्रदेश में कांग्रेस सरकार गिरा दी। हमें संगठन की कमजोरिया दूर करना होगी। कार्यक्रम को जिकां अध्यक्ष राठौर व टवली ने भी संबोधित किया। 

इस दौरान युथ कांग्रेस कार्यकर्ता अजहर चंदेरीदिलीप पटेलअंकित सोनगराजहीर मुगलराहुल ठकराला सहित युवक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। इससे पूर्व राष्ट्रीय सचिव ईशिता और युथ कांग्रेस नेताओं ने वीर क्रांतिकारी टंट्या मामा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमान अर्पित किए।  

Share on WhatsApp