जोबट से नानपुर मार्ग की हालत बेहद खराब

ठेकेदार ने मुरहम व गिट्टी की जगह पीली मिट्टी डालकर रोड को और किया खराब

खबर प्रकाशित होने के बाद भी नहीं जागा प्रशासन नहीं ठेकेदार

वाहन चालक एवं पैदल चलने वाले बेहद परेशान 

बड़ी खट्टाली से बिलाल खत्री की रिपोर्ट

बड़ी खट्टाली जोबट से नानपुर 22 किलोमीटर का रोड शासन द्वारा क्षेत्रीय विधायक सुश्री कलावती भूरिया के अथक प्रयासों से 67 करोड रुपए की स्वीकृति हुई थी।उक्त कार्य पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने स्वीकृत किया था। जिसका विधिवत भूमि पूजन महा फरवरी में जिले के प्रभारी मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल ने एक विशाल समारोह में किया था।ठेकेदार द्वारा जोबट से खट्टाली तक 12 किलोमीटर की पूरी सड़क खोद दी सड़क खोदने के बाद जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे पड़ गए ग्राम बड़ी खट्टाली से 1 किलोमीटर दूरी पर भूर घाटी से वास्कल फलिया तक रोड की दर्दनाक स्थिति को देखते हुए उक्त मार्ग पर प्राया मोटरसाइकिल  वाहन फंसे रहे हैं ।लेकिन इस और संबंधित विभाग का कोई ध्यान है और ना ही ठेकेदार का कोई ध्यान है। ठेकेदार द्वारा रोड खुदाई के दौरान जोबट से खट्टाली तक बड़े-बड़े गड्ढे जेसीबी से खोद  दिए है। व अपने कर्तव्य की इतिश्री कर दी दुर्भाग्य है। कि गत दिनों क्षेत्रीय विधायक जब स्वयं अलीराजपुर से जोबट जा रही थी तो खट्टाली के समीप उनका वाहन दलदल में फस गया था। 

इसके साथ ही क्षेत्र में कई मोटरसाइकिल एवं कारें उक्त रोड पर फस चुकी है। जब इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक सुश्री कलावती भूरिया ने ठेकेदार को दूरभाष पर आवश्यक निर्देश देते हुए तत्काल खुदे हुए रोड पर मुरहम गिट्टी डलवाने के निर्देश दिए थे ताकि ग्रामीणों व क्षेत्रवासियों को असुविधा का सामना नहीं करना पड़े लेकिन संबंधित ठेकेदार द्वारा गिट्टी और मुरहम नहीं डलवाई ते हुए 1 किलोमीटर पीली मिट्टी डलवा दी परिणाम स्वरूप और ज्यादा कीचड़ एवं दलदल हो गया। जिससे असुविधा  बढ़ गई जब इस प्रतिनिधि ने आज दोपहर पश्चात उक्त रोड का मुआयना किया तो स्थिति काफी गंभीर दिखाई दी जगह-जगह कीचड़ के कारण मोटरसाइकिल फिसल  रही थी कई जगह मोटरसाइकिल सवार गिरते नजर आए कई वाहन चालकों ने शासन और प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की मांग की क्षेत्रवासियों का मानना है कि यदि उक्त मार्ग पर गिट्टी एवं मुरहम डलवा दी जाए तो ग्रामीणों को वाहन चालकों को असुविधा ना होगी लेकिन इस और ना तो ठेकेदार ध्यान दे रहा है। ना ही संबंधित विभाग के अधिकारी अवलोकन कर रहे हैं। जिससे ग्रामीणों में वाहन चालकों में व्यापक असंतोष है। यदि शीघ्र ही इस मार्ग पर दुरुस्ती करण एवं पीली मिट्टी व चिकनी मिट्टी को जेसीबी से नहीं हटाया गया तो कभी भी मोटरसाइकिल चालक या कार चालक का असुविधा को देखते हुए दुर्घटना होने का भाई बना हुआ है। रात्रि को वाहन चालकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।इस संबंध में पूर्व में भी समाचार प्रकाशित हो चुके हैं। लेकिन ठेकेदार व संबंधित विभाग के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है।

ग्राम के जागरूक कार्यकर्ता रमेश मेहता ने बताया कि खट्टाली से जोबट मार्ग की स्थिति अत्यंत खराब संबंधित ठेकेदार द्वारा खट्टाली से जोबट पूरा रोड खोद दिया है। जिस कारण जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। परिणाम स्वरूप वाहन चालक काफी असुविधा का सामना कर रहे हैं। इस संबंध में मेहता ने क्षेत्रीय विधायक सुश्री कलावती भूरिया एवं जोबट अनुविभागीय अधिकारी अखिल राठौड़ को जोबट से खट्टाली मार्ग  दयनीय स्थिति एवं क्षेत्रवासियों को हो रही असुविधा से अवगत कराया एवं त्वरित निराकरण की विशेष पहल की क्षेत्रवासी ने भी इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक एवं प्रशासन को अवगत करा चुके हैं।

क्या कहते हैं जिम्मेदार अधिकारी

आज ही संबंधित ठेकेदार को इस संबंध में आवश्यक निर्देश देता हूं जनता की सुविधा को ध्यान में रखा जाएगा साथ ही खट्टाली से 1 किलोमीटर ट्रक गिट्टी  एवं मुरहम डलवाई जाएगी साथ ही  

-अखिल राठौड़,अनुविभागीय जोबट एसडीएम

क्या कहते ठेकेदार

नानपुर से जोबट मार्ग धीमी बारिश के कारण कीचड़ हुआ है कार्य प्रगति पर था बारिश बंद होने पर व्यवस्थित कर दिया जायेगा जनता को कोई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा हम जनता के साथ खड़े हैं वर्तमान में मार्ग को व्यवस्थित कर दिया जावेगा 

-राकेश पाटीदार

Share on WhatsApp