आम्बुआ पुलिस नें वाहन चोरी के आरोपियों को पकड़ा

 पुलिस नें आरोपियों को लगभग 2 लाख 40 हजार रुपये की 6 बाइको के साथ पकड़ा 

आम्बुआ से गोविंदा माहेश्वरी की रिपोर्ट 

पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री विपुल श्रीवास्तव के द्वारा बताया गया कि अलीराजपुर जिले में  पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधियों की धरपकड हेतु की जा रही कार्यवाही के तहत थाना आम्बुआ में वाहन चैकिंग के दौरान संदेही रेमसिंह पिता सुवरसिंह भील ,मानसिंह उर्फ मनसिंह पिता भंवरसिंह भील एवं मोटला पिता पानसिंह भील निवासी ग्राम काकडवा थाना टाण्डा जिला धार म. प्र. को बिना नम्बर की मोटर सायकिल एचएफ डिलक्स के साथ जाते हुये रोका व उक्त वाहन के संबंध में दस्तावेज चाहे गये जिस पर संदेहीयों द्वारा संतोषप्रद जवाब नहीं दिया जानें से सख्ती से पूछताछ करते इनके द्वारा चोरी की मोटर सायकिल होना बताया तथा इनसे कुल 06 मोटर सायकिलें जिनमें खरगौन,धार एवं गुजरात राज्य से कुल 05 मोटर सायकिलें एवं 01 मोटर सायकिल थाना आंबुआ के अपराध क्रमांक 143/2020, धारा 379 भादवि में चुराई जानें से इस प्रकार कुल-06 वाहन कीमत 2 लाख 40 हजार रू. की जप्त किये जानें में आंबुआ पुलिस टीम को सफलता प्राप्त हुई है। गिरफतार आरोपियों को माननीय न्यायालय में दिनांक 21.08.2020 को पेश किया गया जिन्हें माननीय न्यायालय द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

आंबुआ पुलिस के द्वारा वाहन चोरी के आरोपियों की धरपकड में थाना प्रभारी आंबुआ उनि भूपेन्द्र खरतिया एवं इनकी टीम के सउनि मोहम्मद अफजल, प्रआर मंजीत,आर दुलेसिंह, आर अनिल आर सुरेष ,आर प्रेमसिंह, आर. विशाल( सायबर सेल अलीराजपुर )का सराहनीय योगदान रहा है। 

पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री विपुल श्रीवास्तव के द्वारा आंबुआ पुलिस टीम की उक्त सराहनीय कार्यवाही हेतु प्रथक से विभागीय प्रक्रिया अनुसार पुरस्कृत करनें की घोषणा की गयी है। 


Share on WhatsApp